MP News: एमपी में शादी के लिए गैस सिलेंडर का नया नियम, अब कार्ड नहीं कैटर से मिलेगी सुविधा
MP News: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है। रसोई गैस की कमी के बीच अब शादी समारोह के लिए गैस सिलेंडर लेने के नियम में बड़ा बदलाव कर दिया गया है। भोपाल में अब सिलेंडर शादी कार्ड दिखाकर नहीं, बल्कि कैटर के जरिए मिलेगा।

अब कैटर के जरिए मिलेगा सिलेंडर
नए नियम के अनुसार, शादी के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर अब सीधे उपभोक्ताओं को नहीं दिए जाएंगे। जिस कैटर की बुकिंग होगी, वही अपने कनेक्शन के जरिए गैस एजेंसी से सिलेंडर प्राप्त करेगा।
खाली सिलेंडर के बदले मिलेगा भरा हुआ
कैटर्स को एजेंसी में खाली सिलेंडर जमा करना होगा, जिसके बाद उन्हें भरा हुआ सिलेंडर शादी समारोह के लिए तय समय के लिए दिया जाएगा। इसमें कैटर की बुकिंग की पुष्टि जरूरी होगी, पहले शादी का कार्ड और आईडी दिखाकर उपभोक्ताओं को 2 गैस सिलेंडर दिए जा रहे थे। इसके लिए 3700 रुपये शुल्क और 4400 रुपये सिक्योरिटी जमा करनी होती थी।
2 दिन में क्यों बदला नियम?
सूत्रों के अनुसार, कई उपभोक्ताओं को शादी कार्ड दिखाने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल पाए, जिसके बाद शिकायतें सामने आईं। इसी के चलते गैस कंपनियों ने नियम में बदलाव कर दिया, नए सिस्टम से अब सिलेंडर की जिम्मेदारी सीधे कैटर्स पर होगी, जिससे आम लोगों को एजेंसियों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और शादी समारोह में गैस की समस्या कम होगी।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में अवैध रेत उत्खनन पर बड़ा एक्शन, 9 हाईवा-ट्रक जब्त
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
