MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई, एक सप्ताह बाद फिर होगी पेशी
MP News: मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जेल में बंद गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर मंगलवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. करीब तीन सप्ताह से लंबित इस याचिका पर कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और CBI की ओर से पेश वकीलों की दलीलें सुनीं. सुनवाई के दौरान CBI ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा, जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया. अब मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद होगी.

उम्र और बीमारी का दिया हवाला
गिरिबाला सिंह की तरफ से जमानत के लिए उनकी उम्र और बीमारी का हवाला दिया गया. बचाव पक्ष ने कोर्ट के सामने कहा कि इन परिस्थितियों को देखते हुए उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए. साथ ही यह भी कहा गया कि जमानत मिलने पर गिरिबाला सिंह जांच और कानूनी कार्रवाई में पूरा सहयोग करेंगी. फिलहाल कोर्ट ने इस मामले में अंतिम निर्णय नहीं दिया है.
सीबीआई केस डायरी पेश करना चाहती है
गिरिबाला सिंह के सीनियर एडवोकेट अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जस्टिस अजय कुमार निंरकारी के समक्ष मंगलवार को सुनवाई हुई और दोनों पक्षों के वकील कोर्ट में मौजूद रहे. सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी ओर से गिरिबाला सिंह की उम्र को ध्यान में रखने की बात कही गई. उन्होंने बताया कि गिरिबाला सिंह की ओर से कोई भी गलती नहीं की गई है. उनकी ओर से नहीं उकसाया गया है कि ट्विशा ने आत्महत्या की है. ना ही इस केस में उनकी तरफ से ऐसा कोई कृत्य किया गया है, जिससे कि यह कहा जा सके कि वो किसी भी जुर्म में संलिप्त हैं.
दोनों पक्षों ने मांगा समय
सीनियर एडवोकेट सुरेंद्र सिंह के मुताबिक, सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों ने समय मांगा था. CBI की ओर से कहा गया कि वह केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत करना चाहती है और इसके साथ ही आपत्ति भी दर्ज करवाई है. दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने CBI को जवाब के लिए एक सप्ताह का समय दिया है. इसके साथ ही जमानत याचिका पर अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद तय की गई है.
12 मई को हुई थी ट्विशा की मौत
ट्विशा शर्मा की 12 मई 2026 को कटारा हिल्स स्थित ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी. मामले की जांच के बाद CBI, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने अगस्त 2026 में पति समर्थ सिंह और सास, पूर्व जिला जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ 636 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. अब गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर अगली सुनवाई में कोर्ट का रुख सामने आएगा.
यह भी पढ़ें : Rewa News: चाकघाट में Dial-112 और पिकअप चालकों में भिड़ंत, पैसे मांगने के आरोपों की जांच शुरू
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
