CG News: छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान भारत योजना में जीते दो राष्ट्रीय पुरस्कार

CG News: छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान भारत योजना में जीते दो राष्ट्रीय पुरस्कार

CG News: छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, आयुष्मान भारत योजना में जीते दो राष्ट्रीय पुरस्कार

CG News: छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर देशभर में अपनी मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था का लोहा मनवाया है। आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी संचालन के लिए राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर दो प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

राष्ट्रीय मंच पर मिली पहचान

राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा 17 और 18 अप्रैल को पुणे में आयोजित चिंतन शिविर में देशभर के राज्यों को आमंत्रित किया गया था। इस दौरान छत्तीसगढ़ को योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए सम्मानित किया गया, जिससे राज्य की छवि राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हुई।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर  छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार | Chhattisgarh  ...

दो श्रेणियों में मिला अवॉर्ड

राज्य को “बेस्ट परफार्मिंग लार्ज स्टेट” के रूप में दो प्रमुख श्रेणियों हाई ट्रिगर एफिकेसी और संदिग्ध क्लेम्स की समय पर प्रोसेसिंग में अवॉर्ड मिला। यह उपलब्धि राज्य की पारदर्शी और प्रभावी क्लेम मैनेजमेंट सिस्टम को दर्शाती है, छत्तीसगढ़ ने आईटी आधारित मॉनिटरिंग सिस्टम और मजबूत ऑडिट मैकेनिज्म अपनाकर संदिग्ध क्लेम्स की समय पर पहचान और जांच सुनिश्चित की। इससे न केवल अनियमितताओं पर तेजी से रोक लगी, बल्कि पूरी प्रक्रिया अधिक भरोसेमंद बनी।

लाभार्थियों को सीधा फायदा

तेज और पारदर्शी क्लेम प्रक्रिया के कारण योजना से जुड़े मरीजों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। इससे आम लोगों का भरोसा भी स्वास्थ्य सेवाओं पर बढ़ा है, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह सम्मान राज्य के स्वास्थ्य तंत्र की मेहनत और सामूहिक प्रयासों का नतीजा है। उन्होंने भरोसा जताया कि आगे भी इसी तरह जनता की सेवा प्राथमिकता रहेगी।

यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में 15 मिनट का चमत्कार, ग्रीन कॉरिडोर से सफल हुआ किडनी ट्रांसप्लांट

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें