MP News: लाड़ली बहना योजना में लगातार घट रही महिलाओं की संख्या, 2026 में अब तक 21,150 नाम हटे

MP News: लाड़ली बहना योजना में लगातार घट रही महिलाओं की संख्या, 2026 में अब तक 21,150 नाम हटे

MP News: लाड़ली बहना योजना में लगातार घट रही महिलाओं की संख्या, 2026 में अब तक 21,150 नाम हटे

MP News: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में पात्र महिलाओं की संख्या लगातार कम हो रही है. 1 जनवरी 2026 से 1 सितंबर 2026 के बीच योजना से 21 हजार 150 महिलाओं के नाम बाहर हो चुके हैं. जनवरी में जहां 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार महिलाएं योजना की पात्र हितग्राही थीं, वहीं सितंबर तक यह आंकड़ा घटकर 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 रह गया. यानी साल की शुरुआत से ही योजना में लाभार्थियों की संख्या में कमी दर्ज की गई है.

मध्य प्रदेश में नहीं बढ़ेंगे लाड़ली बहना के 3000! कांग्रेस के सवाल पर  मंत्री का जवाब

तीन साल में 6.26 लाख नाम हुए कम

विभागीय आंकड़ों के अनुसार, योजना की शुरुआत के बाद करीब तीन वर्षों में लगभग 6 लाख 26 हजार महिलाओं के नाम सूची से हटाए जा चुके हैं. अक्टूबर 2023 में योजना में 1 करोड़ 31 लाख 35 हजार 985 महिलाएं शामिल थीं. इसके बाद आपत्तियों, पात्रता शर्तों और अन्य कारणों के चलते यह संख्या धीरे-धीरे कम होती गई. वर्तमान आंकड़े शुरुआती संख्या की तुलना में योजना के लाभार्थियों में बड़ी गिरावट को दिखाते हैं.

लाड़ली बहना योजना: सीएम मोहन यादव ने जारी की 36वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं  के खाते में पहुंचे ₹1500, ऐसे करें स्टेटस चेक | Ladli Behna Yojana: CM  Mohan Yadav ...

नए नाम नहीं जुड़ रहे, पुराने हट रहे

फिलहाल मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में नए हितग्राहियों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया नहीं चल रही है. दूसरी ओर, उम्र पूरी होने और पात्रता से जुड़ी अन्य शर्तों के कारण मौजूदा सूची में शामिल महिलाओं के नाम हटते जा रहे हैं. योजना की शुरुआत में 1 करोड़ 31 लाख 35 हजार 985 आवेदन आए थे, जिनकी जांच के दौरान आपत्तियों के आधार पर 2 लाख 18 हजार 858 नाम हटाए गए. इसके बाद पात्र हितग्राहियों की संख्या 1 करोड़ 29 लाख 5 हजार 457 रह गई थी.

60 साल की उम्र पर सूची से बाहर हो रहे नाम

लाड़ली बहना योजना में पात्रता के लिए अधिकतम आयु सीमा 60 वर्ष निर्धारित है. ऐसे में जिन महिला हितग्राहियों की उम्र 60 साल पूरी हो रही है, उनके नाम योजना की सूची से हटाए जा रहे हैं. इसके अलावा हितग्राही की मृत्यु होने या अन्य किसी कारण से पात्रता समाप्त होने पर भी नाम बाहर किया जाता है. इसी प्रक्रिया के चलते समय के साथ योजना में शामिल महिलाओं की कुल संख्या कम हो रही है.

1500 रुपए मिल रहे, आगे और बढ़ने की योजना

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में 1 हजार रुपए मासिक सहायता से हुई थी. सरकार ने राशि को पांच वर्षों में बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिमाह करने का निर्णय लिया था. शुरुआत के कुछ महीनों बाद राशि बढ़ाकर 1,250 रुपए की गई, जबकि नवंबर 2025 से इसमें 250 रुपए की और बढ़ोतरी कर दी गई. वर्तमान में पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपए मिल रहे हैं. दिसंबर 2026 तक उम्र और अन्य पात्रता शर्तों की समीक्षा के कारण हितग्राहियों की संख्या में और कमी आने की संभावना जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : MP News: स्वामित्व योजना के 50 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, 17 सितंबर से मुफ्त रजिस्ट्री

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें