Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो लग्जरी कारों से 28 किलो गांजा जब्त

Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो लग्जरी कारों से 28 किलो गांजा जब्त

Rewa News: रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो लग्जरी कारों से 28 किलो गांजा जब्त

Rewa News: रीवा में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए सोमवार देर रात आधा दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दो लग्जरी कारों में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे थे, जिन्हें संयुक्त पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबोच लिया।

संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए तस्कर

जानकारी के अनुसार, बिछिया, रायपुर कर्चुलियान और गुढ़ थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए खड्डा रीठी तलाब भीटा के पास आरोपियों को उस समय पकड़ा, जब वे गांजा के लेनदेन के लिए रुके हुए थे। बताया जा रहा है कि कुछ आरोपी उत्तर प्रदेश से खरीददारी के लिए रीवा आए थे।

28 किलो से अधिक गांजा जब्त

प्रशिक्षु आईपीएस एवं बिछिया थाना प्रभारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो कारों में कुल 28 किलो 930 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है। इसके साथ ही नकदी और मोबाइल फोन सहित करीब 4 लाख 20 हजार रुपए मूल्य का सामान भी जब्त किया गया है।

एमपी और यूपी के आरोपी शामिल

गिरफ्तार आरोपियों में रीवा, सीधी और उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के निवासी शामिल हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

नेटवर्क की जांच जारी

पुलिस अब इस पूरे तस्करी नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और यह नेटवर्क कितने बड़े स्तर पर काम कर रहा था।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में CM मोहन यादव का निजी दौरा, पारिवारिक शादी में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें