Rewa News: रीवा में CM मोहन यादव का निजी दौरा, पारिवारिक शादी में शामिल होकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद
Rewa News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखनऊ से रीवा पहुंचे। यहां उन्होंने अपने साले सदानंद यादव के बेटे प्रभाकर और पूनम के विवाह समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल भी उनके साथ मौजूद रहे।

निजी कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री का यह दौरा पूरी तरह निजी था। वे विशेष रूप से पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए रीवा पहुंचे थे। उन्होंने नवदंपति के सुखद और सफल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया।

एयरपोर्ट पर हुआ आत्मीय स्वागत
रीवा एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत करने वालों में त्योंथर विधायक सिद्धार्थ तिवारी, भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह और पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे।
https://youtu.be/vVBrBDNqmug?si=kSH56gfSieoSvgLD
प्रशासनिक अमला भी रहा मौजूद
मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आए। कमिश्नर बीएस जामोद, आईजी गौरव राजपूत, डीआईजी हेमंत सिंह चौहान, पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, प्रभारी कलेक्टर सपना त्रिपाठी और जिला पंचायत सीईओ मेहताब सिंह गुर्जर सहित कई अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।
आज कोयंबटूर के लिए होंगे रवाना
मुख्यमंत्री रीवा में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह 10:05 बजे रीवा एयरपोर्ट से तमिलनाडु के कोयंबटूर के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़ें : MP News: मिडिल ईस्ट तनाव के बीच सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी स्थिर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
