CG News: मुख्यमंत्री साय से जापानी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, निवेश और तकनीकी सहयोग पर चर्चा
CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान निवेश, औद्योगिक विकास और तकनीकी सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा हुई।
निवेश संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की उद्योगोन्मुखी और निवेश प्रोत्साहनकारी नीतियों के कारण राज्य तेजी से वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनता जा रहा है, मुख्यमंत्री साय ने अपने जापान दौरे का उल्लेख करते हुए कहा कि जापान तकनीकी रूप से अग्रणी देश है। वहां की उन्नत तकनीक और विशेषज्ञता छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद
उन्होंने विश्वास जताया कि इस तरह के निवेश और तकनीकी सहयोग से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और राज्य की आर्थिक प्रगति को गति मिलेगी, जापान से आए प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में निवेश के लिए पारदर्शी और अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य में निवेश बढ़ाने की इच्छा भी व्यक्त की।
कार्यक्रम में रहे ये गणमान्य उपस्थित
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, एफएसएनएल के डायरेक्टर युकीहिरो मोमोसे, कोनोइके ट्रांसपोर्ट के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर तोशीहीरो फूजीवारा, एफएसएनएल के मैनेजिंग डायरेक्टर सुनील कुमार दीक्षित तथा हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व सीएमडी के. डी. दीवान सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : CG News: जशपुर का केरे गांव बना ग्रामीण पर्यटन का नया केंद्र, होमस्टे मॉडल से मिल रही पहचान
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
