CG News: मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को मेडिकल किट सौंपकर सुरक्षित यात्रा की दी शुभकामनाएं

CG News: मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को मेडिकल किट सौंपकर सुरक्षित यात्रा की दी शुभकामनाएं

CG News: मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को मेडिकल किट सौंपकर सुरक्षित यात्रा की दी शुभकामनाएं

CG News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हज यात्रियों को फर्स्टएड मेडिकल किट वितरित कर उनकी सुखद एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएं दीं।

815 हज यात्री इस वर्ष रवाना होंगे

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि इस वर्ष प्रदेश से कुल 815 हज यात्री पवित्र हज यात्रा पर जा रहे हैं। उन्होंने इसे सौभाग्य का विषय बताते हुए यात्रियों को शुभकामनाएं दीं।

Cg News:हज यात्रियों को फर्स्ट एड किट सौंपकर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, सुरक्षित  यात्रा की कामना - Chief Minister Hands Over First Aid Kits To Haj Pilgrims,  Wishes Them A ...

पहली बार मिला स्वास्थ्य प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस बार हज यात्रियों के लिए विशेष पहल की गई है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रियों को यात्रा से पहले प्रशिक्षण दिया गया है और पहली बार उन्हें फर्स्टएड मेडिकल किट भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

देश-प्रदेश की खुशहाली के लिए करें दुआ

मुख्यमंत्री ने यात्रियों से अपील की कि वे अपनी पवित्र यात्रा के दौरान देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए दुआ करें और सुरक्षित रूप से वापस लौटें, कार्यक्रम में सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि यह गर्व की बात है कि छत्तीसगढ़ के लोगों को हज यात्रा का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अब हज यात्रा के लिए लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ती, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संभव हुआ है।

हज कमेटी ने दी जानकारी

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा एजाज बेग ने यात्रा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की और तैयारियों पर प्रकाश डाला, इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कांवड़िया, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज, हज कमेटी की सीईओ डॉ. खुशबू उस्मान सहित बड़ी संख्या में हज यात्री और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय से जापानी प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, निवेश और तकनीकी सहयोग पर चर्चा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें