CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जनजातीय सलाहकार परिषद की अहम बैठक 29 अप्रैल को
CG News: छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा के लिए 29 अप्रैल 2026 को जनजातीय सलाहकार परिषद की अहम बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन), नवा रायपुर अटल नगर में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगी।
वरिष्ठ मंत्री और अधिकारी होंगे शामिल
इस बैठक में आदिम जाति विकास मंत्री एवं परिषद के उपाध्यक्ष श्री रामविचार नेताम सहित राज्य के वरिष्ठ मंत्री, विधायक, प्रशासनिक अधिकारी और परिषद के सभी सदस्य उपस्थित रहेंगे, बैठक में 11 मार्च 2025 को हुई पिछली बैठक के कार्यवाही विवरण के पालन प्रतिवेदन की समीक्षा की जाएगी। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा योजनाओं की प्रगति और क्रियान्वयन का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।

इन विभागों की योजनाओं पर होगा मंथन
बैठक में प्रमुख रूप से निम्न विभागों की योजनाओं पर चर्चा होगी:
• कृषि एवं किसान कल्याण विभाग
• स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
• महिला एवं बाल विकास विभाग
• लोक निर्माण विभाग
जनजातीय संस्थानों से जुड़े मुद्दे भी एजेंडे में
बैठक में आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार किया जाएगा। इसमें रिक्त पदों की भर्ती, उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण समिति के लिए पद स्थापना तथा संग्रहालय में जनजातीय धार्मिक स्थलों के निर्माण और प्रदर्शन जैसे मुद्दे शामिल हैं।
राज्यपाल प्रतिवेदन पर भी चर्चा
इसके अलावा अनुसूचित क्षेत्रों के प्रशासन पर राज्यपाल प्रतिवेदन वर्ष 2024-25 के अनुमोदन सहित अन्य महत्वपूर्ण जनजातीय विषयों पर भी चर्चा की जाएगी।
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को मेडिकल किट सौंपकर सुरक्षित यात्रा की दी शुभकामनाएं
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
