MP News: भोपाल के गार्बेज प्लांट में भयानक आग, 8 घंटे बाद भी नहीं बुझी, 11 फायर स्टेशनों की टीम जुटी
MP News: भोपाल के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल है कि 8 घंटे बाद भी इस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।
टनभर कचरा और कपड़ों का ढेर बना आग की वजह
जानकारी के मुताबिक, इस प्लांट में करीब 150 टन रिसाइकलिंग के लिए रखे कपड़े और 25 टन कचरा मौजूद था। आग सबसे पहले बंद पड़ी रिसाइकलिंग यूनिट में लगी, जो तेजी से फैलती चली गई।
11 फायर स्टेशनों की टीम मौके पर
आग की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा, फतेहगढ़, बैरागढ़, कोलार और गांधीनगर समेत कुल 11 फायर स्टेशनों से दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। अब तक 50 से ज्यादा टैंकर पानी डाला जा चुका है, लेकिन आग पूरी तरह बुझ नहीं पाई है।
इलाके में दहशत
यह गार्बेज प्लांट मुख्य सड़क से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित है। आग की लपटें और धुआं देखकर आसपास के लोग दहशत में आ गए और पूरी रात जागकर बिताई, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए। साथ ही सुरक्षा के लिए पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है, दमकल की टीमें लगातार आग बुझाने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सोन नदी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने खोदे रास्ते, माफिया पर कसा शिकंजा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
