Sidhi News: सोन नदी में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने खोदे रास्ते, माफिया पर कसा शिकंजा
Sidhi News: सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र में सोन नदी के कोचिंटा समेत कई घाटों पर अवैध रेत उत्खनन को लेकर प्रशासन ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई शुरू की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद रविवार सुबह अभियान चलाया गया।

रास्तों पर खोदे गए गड्ढे
सोन घड़ियाल अभ्यारण्य की टीम ने उन रास्तों को निशाना बनाया, जिनका उपयोग रेत माफिया नदी तक पहुंचने के लिए करते हैं। इन रास्तों पर गड्ढे खोदकर वाहनों की आवाजाही रोकने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि अवैध खनन और परिवहन पर लगाम लग सके।
रात में फिर सक्रिय हो जाते हैं माफिया
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कदम उठाया गया है। ग्रामीण पुष्पेंद्र यादव का कहना है कि पहले भी गड्ढे खोदे गए थे, लेकिन माफिया जेसीबी मशीनों से उन्हें भरकर रात में फिर से खनन शुरू कर देते हैं।
9 हाईवा वाहन जब्त
सोन घड़ियाल अभ्यारण्य की डीएफओ राजेश कन्ना टी ने बताया कि विभाग लगातार निगरानी कर रहा है। हाल ही में 9 हाईवा वाहनों को जब्त किया गया है। खनिज विभाग और पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त कार्रवाई जारी है।
प्रशासन की चुनौती
अवैध रेत खनन पर पूरी तरह रोक लगाना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। माफिया लगातार नए तरीके अपनाकर कार्रवाई से बचने की कोशिश करते हैं, अधिकारियों का कहना है कि पुलिस, खनिज और वन विभाग के संयुक्त प्रयासों से जल्द ही अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी के जंगलों में 4 दिन से धधक रही लपटें, बड़े इलाके में फैला खतरा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
