MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर चर्चा तेज, महिला आरक्षण 33% प्रस्ताव पर नजर
MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा का विशेष सत्र सोमवार को नारी शक्ति वंदन विषय पर केंद्रित रहा। इस सत्र में महिलाओं के विकास और सशक्तिकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की जा रही है। माना जा रहा है कि आज सदन में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का महत्वपूर्ण संकल्प पारित हो सकता है।
पक्ष-विपक्ष में तीखी बहस
सत्र के दौरान महिला आरक्षण को लेकर सियासी माहौल गरमा गया। कांग्रेस की मांग है कि लोकसभा की 543 सीटों में 33 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया जाए। वहीं, सत्ता पक्ष ने विपक्ष पर इस मुद्दे पर असहयोग का आरोप लगाया है, पूर्व मंत्री और विधायक मीना सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा महिला आरक्षण के मुद्दे पर विरोधी रुख अपनाया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा।
विपक्ष का पलटवार
कांग्रेस विधायकों ने भी सरकार पर सवाल उठाए और महिला नेताओं जैसे उमा भारती, वसुंधरा राजे और कुसुम महदेले के राजनीतिक योगदान को लेकर जवाब मांगा। इससे सदन में बहस और अधिक तीखी हो गई।
सीएम मोहन यादव का बयान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सदन में कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत देश की संसद और सभी राज्यों की विधानसभाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू करने का समर्थन सरकार करती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को अधिकार दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया है, सीएम ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने लंबे समय से महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर नकारात्मक रुख अपनाया है।
महिला आरक्षण को लेकर बड़ा विवाद
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पहले संसद में पारित हो चुका था, लेकिन हाल के घटनाक्रमों के बाद इसे लेकर राजनीतिक विवाद और तेज हो गया है। भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं, जिससे यह मुद्दा राष्ट्रीय बहस का केंद्र बन गया है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा सैनिक स्कूल में सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी का आगमन, कैडेट्स को मिलेगा प्रेरणादायक मार्गदर्शन
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
