Rewa News: रीवा के त्योंथर में भाजपा नेताओं की मुलाकात, विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी का किया सम्मान
Rewa News: रीवा जिले के त्योंथर में रविवार रात एक वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान एक दिलचस्प राजनीतिक दृश्य देखने को मिला, जब मौजूदा भाजपा विधायक सिद्धार्थ तिवारी और पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी एक साथ नजर आए।
यह मुलाकात इसलिए भी खास रही क्योंकि विधानसभा चुनाव के बाद से दोनों नेताओं के बीच चल रही कथित अनबन के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक भेंट थी।

विधायक ने पहनाई माला
कार्यक्रम के दौरान विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने आगे बढ़कर पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी को माला पहनाई। हालांकि दोनों नेताओं के बीच बातचीत औपचारिक ही दिखाई दी, वीडियो फुटेज में स्पष्ट दिखा कि सिद्धार्थ तिवारी माला पहनाने के बाद तुरंत अपनी सीट की ओर बढ़ गए, जबकि श्यामलाल द्विवेदी ने उनका अभिवादन करते हुए हाथ पकड़ा, लेकिन तब तक वे आगे निकल चुके थे।
टिकट कटने के बाद से चल रही थी दूरी
गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने त्योंथर से तत्कालीन विधायक श्यामलाल द्विवेदी का टिकट काटकर सिद्धार्थ तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। इस निर्णय के बाद से दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक दूरी बढ़ गई थी।
पुराने विवाद से रिश्तों में आई तल्खी
जनवरी 2025 में पूर्व विधायक श्यामलाल द्विवेदी ने सार्वजनिक मंच से विधायक सिद्धार्थ तिवारी और उनके परिवार पर तीखे बयान दिए थे, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच संबंध और अधिक तनावपूर्ण हो गए थे, इसी पृष्ठभूमि में रविवार की यह मुलाकात राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गई है।
यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा विशेष सत्र, नारी शक्ति वंदन पर चर्चा तेज, महिला आरक्षण 33% प्रस्ताव पर नजर
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
