Satna News: सतना जिला अस्पताल में महिला ने तीन शिशुओं को दिया जन्म, मां और बच्चे स्वस्थ
Satna News: सतना जिला अस्पताल में उस समय खुशी का माहौल बन गया जब एक महिला ने एक साथ तीन स्वस्थ शिशुओं को जन्म दिया। सामान्य प्रसव के बाद मां और तीनों बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

पन्ना से रेफर होकर पहुंची महिला
जानकारी के अनुसार, पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र के उजनेही गांव की रहने वाली कंचन सोनी (34) को प्रसव पीड़ा होने पर पहले पन्ना जिला अस्पताल ले जाया गया था। जांच में गर्भ में तीन शिशु होने की पुष्टि के बाद उन्हें तुरंत सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया।
कुछ ही घंटों में तीन बच्चों की किलकारी
27 अप्रैल की रात कंचन सोनी को सतना जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। रात 10:34 बजे पहला बच्चा, 10:45 बजे दूसरा और 11:57 बजे तीसरे बच्चे का जन्म हुआ। तीनों नवजात स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
दो बेटे और एक बेटी का जन्म
परिवार में खुशी की लहर है क्योंकि पहले दो बच्चों का जन्म बेटे के रूप में हुआ, जबकि तीसरा शिशु बेटी है। तीनों का वजन 2 किलो से 2.650 किलो के बीच बताया गया है, कंचन सोनी के पहले से ही चार बच्चे हैं, जिनकी उम्र 11, 9, 7 और 5 वर्ष है। परिवार के लिए यह एक दुर्लभ और खुशी भरा पल बन गया है।
डॉक्टरों की देखरेख में मां और बच्चे
गायनी विभाग की एचओडी डॉ. मंजू सिंह ने बताया कि मां और तीनों नवजात पूरी तरह स्वस्थ हैं और सभी को पीएनसी वार्ड में निगरानी में रखा गया है।
यह भी पढ़ें : Vindhya News: सीधी में रेलवे चौपाल, भू-अर्जन विवादों का मौके पर होगा निपटारा
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
