MP News: CM मोहन से मिलीं उमा भारती, सागर शराब कांड से लेकर राहुल गांधी और उज्जैन विवाद पर खुलकर बोलीं

MP News: CM मोहन से मिलीं उमा भारती, सागर शराब कांड से लेकर राहुल गांधी और उज्जैन विवाद पर खुलकर बोलीं

MP News: CM मोहन से मिलीं उमा भारती, सागर शराब कांड से लेकर राहुल गांधी और उज्जैन विवाद पर खुलकर बोलीं

MP News: भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सोमवार, 14 सितंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात की. मुख्यमंत्री आवास पर दोनों नेताओं के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई. मुलाकात के बाद उमा भारती ने इसे ‘शुद्ध भाई-बहन की मुलाकात’ बताया.

उमा भारती से अचानक मिलने पहुंचे CM मोहन, मुलाकात के बाद पूर्व मुख्यमंत्री  के दिखे तीखे तेवर, दे दिया बड़ा बयान - News18 हिंदी

सागर शराब कांड पर जनप्रतिनिधियों पर उठाए सवाल

सागर जहरीली शराब कांड को लेकर उमा भारती ने जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय करने की बात कही. उन्होंने तीखे तेवरों में कहा कि सरपंच से लेकर विधायक और मंत्री तक जिम्मेदारी तय होनी चाहिए. जनप्रतिनिधियों को कैसे पता नहीं चला कि क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही थी. उन्होंने आरोपियों के साथ रहने और संपर्क में रहने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की और कहा कि मैं खुद सागर जाऊंगी, बांदा में लोगों से मुलाकात करूंगी.

अधिकारियों की भूमिका पर भी कार्रवाई की मांग

उमा भारती ने कहा कि अगर अधिकारियों की आरोपियों के साथ मिलीभगत सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए. उन्होंने इस मामले में सख्त कदम उठाने की जरूरत बताई. इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव की ओर से प्रदेश में शराबबंदी की बात किए जाने का भी उल्लेख किया.

राहुल गांधी पर उमा भारती का तंज

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर दौरे को लेकर भी उमा भारती ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी से बच्चे प्यार करते हैं और उन्हीं को अपना नेता मानते हैं. राहुल गांधी अब वह बूढ़े हो चुके हैं, डोकरा हो चुके हैं.

उज्जैन हनुमान प्रतिमा विवाद पर दिया सुझाव

उज्जैन के खड़े हनुमान को लेकर उमा भारती ने कहा कि जैसे मस्जिद के लिए रास्ता निकाला गया, वैसे मंदिर के लिए भी रास्ता होना चाहिए. उन्होंने बताया कि उज्जैन से आने के बाद उन्हें इस विवाद की जानकारी मिली. उन्होंने कहा, बजरंगबली ने कमाल कर दिया, वे हिले नहीं. उमा भारती ने आगे कहा कि अगर उन्हें इस मामले की जानकारी होती तो वे खुद खड़े भगवान हनुमान के सामने खड़ी हो जातीं. उन्होंने यह भी बताया कि कमर दर्द के कारण वह ठीक से बैठ भी नहीं पा रही हैं.

यह भी पढ़ें : MP News: ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई, एक सप्ताह बाद फिर होगी पेशी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें