Sidhi News: सीधी में सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो तालाब किनारे जा भिड़ी, चालक घायल
Sidhi News: सीधी जिले में मंगलवार दोपहर एक सड़क हादसा सामने आया। रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के ग्राम झाझ में तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर तालाब किनारे जा भिड़ी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
दोपहर 2 बजे हुआ हादसा
यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 2:00 बजे की बताई जा रही है। घायल चालक की पहचान पंकज साकेत के रूप में हुई है, जो अपनी बोलेरो से रामपुर से मनिगवा की ओर जा रहा था, ग्राम झाझ के पास तालाब किनारे अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो तेज रफ्तार में थी और अचानक दिशा बदलते हुए सड़क से नीचे उतर गई। प्रारंभिक तौर पर ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बचाई जान
घटना के तुरंत बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल चालक को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। समय पर मदद मिलने से स्थिति को संभाला जा सका।
पुलिस कर रही जांच
रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी के अनुसार, पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। फिलहाल यह एक सामान्य सड़क हादसा प्रतीत हो रहा है, घायल चालक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: सुकमा में स्वास्थ्य की नई क्रांति, ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ से बदली दूरदराज़ जिंदगी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
