MP News: राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़, आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को मिली जमानत
MP News: बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस बात की पुष्टि मृतक के भाई विपिन रघुवंशी ने की है।

परिवार ने जताई नाराजगी
जमानत मिलने के बाद परिवार ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है। विपिन रघुवंशी ने कहा कि वे इस फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट जाएंगे और जमानत रद्द कराने की कोशिश करेंगे, विपिन ने आरोप लगाया कि सोनम के परिवार ने पहले मदद न करने की बात कही थी, लेकिन उसका भाई गोविंद रघुवंशी लगातार संपर्क में था और जेल में उससे मिलने भी गया था।
शिलॉन्ग कोर्ट में चल रहा केस
यह मामला शिलॉन्ग की अदालत में चल रहा है, राजा रघुवंशी की 23 मई 2025 को हनीमून के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पत्नी सोनम पर अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा के साथ साजिश रचने का आरोप है, लंबे समय से जेल में बंद सोनम को कई सुनवाई के बाद चौथी बार में जमानत मिली है। अब वह करीब 10 महीने बाद जेल से बाहर आएंगी।
5 आरोपी, अलग-अलग भूमिकाएं
इस हत्याकांड में कुल 5 आरोपियों के नाम सामने आए हैं:
• सोनम रघुवंशी
• राज कुशवाहा
• विशाल चौहान
• आकाश राजपूत
• आनंद कुर्मी
भाई गोविंद का बयान
सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी ने कहा कि उन्हें जमानत की जानकारी अभी मिली है। उन्होंने कहा कि वे राजा के परिवार के साथ हैं और निजी वकील नहीं किया है, केस अब भी सरकारी वकील ही लड़ रहा है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में सड़क हादसा, अनियंत्रित बोलेरो तालाब किनारे जा भिड़ी, चालक घायल
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
