MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कभी भी पहुंच सकते हैं खरीदी केंद्र

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कभी भी पहुंच सकते हैं खरीदी केंद्र

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कभी भी पहुंच सकते हैं खरीदी केंद्र

MP News: मध्यप्रदेश में गेहूं खरीदी व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अगले दो-तीन दिनों में किसी भी जिले के खरीदी केंद्र का अचानक निरीक्षण कर सकते हैं। हेलिकॉप्टर से सीधे मौके पर पहुंचकर वे व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और किसानों से सीधा संवाद करेंगे।

अफसरों को अलर्ट

प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी कलेक्टर, एसपी और वरिष्ठ अधिकारियों को साफ निर्देश दिए हैं कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि यदि निरीक्षण में गड़बड़ी मिली तो सीएम की नाराजगी झेलनी पड़ेगी।

एक्शन में CM मोहन यादव, सीधी में औचक निरीक्षण के बाद कलेक्टर को हटाया,  हवाला नोटकांड में गुना एसपी की भी छुट्टी - cm mohan yadavs sidhi visit  collector removed gm ...

किसानों की शिकायतों पर सख्ती

सरकार को गेहूं खरीदी में मिल रही शिकायतों और किसानों के असंतोष को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। अब खरीदी सप्ताह में 6 दिन होगी और स्लॉट बुकिंग की तारीख बढ़ाकर 23 मई कर दी गई है। पहले यह 9 मई तक सीमित थी।

स्वास्थ्य सेवाओं पर फोकस

मुख्य सचिव ने स्वास्थ्य केंद्रों की खराब स्थिति पर चिंता जताई है। कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ब्लॉक स्तर पर बैठकें करें और फील्ड विजिट कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारें ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

स्कूलों में सुविधाओं की कमी

गांवों के स्कूलों में बने बालिका शौचालयों में पानी और साफ-सफाई की कमी की शिकायतें सामने आई हैं। कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वे स्कूल शिक्षा विभाग के साथ समन्वय कर इन समस्याओं का तुरंत समाधान करें और नियमित निरीक्षण करें।

गर्मी और पानी संकट पर अलर्ट

भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन को कहा गया है कि जहां भी पानी की कमी की सूचना मिले, तुरंत राहत पहुंचाई जाए, सरकार ने स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टरों को रोजाना समीक्षा कर हर बच्चे को स्कूल से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।

वृंदावन ग्राम योजना

वृंदावन ग्रामों में लोगों की आय बढ़ाने के लिए दुग्ध उत्पादन, उद्यानिकी और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है। अधिकारियों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए गए हैं, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में नर्मदा नदी से जुड़े नालों की सफाई और नर्मदा परिक्रमा पथ में पौधरोपण कार्य की समीक्षा भी की गई। स्वच्छता को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्यप्रदेश में शराब बिक्री पर सख्ती, अब हर दुकान पर QR कोड अनिवार्य

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें