Rewa News: मऊगंज में 70 फीट गहरे कुएं से सफल रेस्क्यू, थाना प्रभारी ने खुद उतरकर बचाई गाय की जान
Rewa News: मऊगंज जिले के ग्राम भोथी में मंगलवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गाय अचानक करीब 70 फीट गहरे कुएं में गिर गई, घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप की स्थिति बन गई और लोग मौके पर जुटने लगे.

थाना प्रभारी ने किया रेस्क्यू
सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना प्रभारी ऋषि द्विवेदी अपनी टीम के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया, हैरानी की बात यह रही कि, थाना प्रभारी स्वयं कुएं में उतरे और बचाव कार्य का नेतृत्व किया.
3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन
पुलिस और ग्रामीणों की संयुक्त टीम ने लगातार करीब 3 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया, कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 2 बजे गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, इस दौरान गांव में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे और टीम का हौसला बढ़ाते रहे.
पुलिस की हुई सराहना
गाय के सुरक्षित बाहर निकलते ही पूरे गांव में राहत की सांस ली गई, ग्रामीणों ने पुलिस की तत्परता और जज्बे की जमकर सराहना की, लोगों का कहना था कि अगर समय पर मदद नहीं मिलती तो बड़ा नुकसान हो सकता था.
ऐसा रेस्क्यू पहले कभी नहीं देखा
ग्राम निवासी रामलाल पटेल ने बताया कि, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बिना समय गंवाए बचाव कार्य शुरू किया, वहीं सीताराम कोल ने कहा कि थाना प्रभारी का खुद कुएं में उतरना सभी के लिए हैरान करने वाला था और यह घटना लंबे समय तक याद रहेगी.
यह भी पढ़ें : MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का बड़ा एक्शन, कभी भी पहुंच सकते हैं खरीदी केंद्र
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
