Sidhi News: सीधी के रामपुर नैकिन में दर्दनाक हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल
Sidhi News: सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 10 बजे यूनियन बैंक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बस और तेज रफ्तार पिकअप वाहन की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
बारात लेकर जा रही थी बस
जानकारी के अनुसार, महामाया ट्रैवलर्स की बस बेलकसरी से रीवा की ओर एक बारात लेकर जा रही थी। तभी यूनियन बैंक के पास बस अनियंत्रित होकर सामने से आ रही पिकअप से टकरा गई, हादसा इतना भीषण था कि बस की खिड़की के पास बैठे सित्तू केवट नामक युवक का दायां हाथ कटकर शरीर से अलग हो गया। इस दर्दनाक घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
नशे में गाड़ी चलाने का आरोप
चश्मदीद रवि केवट ने आरोप लगाया है कि बस चालक नशे की हालत में गाड़ी चला रहा था और बेहद लापरवाही से वाहन चला रहा था। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, सूचना मिलते ही रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बस को कब्जे में लिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए संजय गांधी अस्पताल रीवा रेफर कर दिया गया।
फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे को लेकर इलाके में आक्रोश और चिंता का माहौल है।
यह भी पढ़ें : Sidhi News: गेहूं उपार्जन व्यवस्था पर CM मोहन यादव का सख्त एक्शन मोड, बिना सूचना करेंगे औचक निरीक्षण
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
