Rewa News: डभौरा गौशाला निर्माण में 37.85 लाख की गड़बड़ी का आरोप, EOW ने RES कार्यालय में मारा छापा

Rewa News: डभौरा गौशाला निर्माण में 37.85 लाख की गड़बड़ी का आरोप, EOW ने RES कार्यालय में मारा छापा

Rewa News: डभौरा गौशाला निर्माण में 37.85 लाख की गड़बड़ी का आरोप, EOW ने RES कार्यालय में मारा छापा

Rewa News: रीवा जिले के डभौरा नगर परिषद में गौशाला निर्माण के लिए मंजूर 37.85 लाख रुपए की राशि को लेकर कथित अनियमितताओं का मामला अब जांच के दायरे में आ गया है. आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW ने गुरुवार को इस मामले में कार्रवाई करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के रीवा मंडल स्थित अधीक्षण यंत्री कार्यालय में छापा मारा. टीम ने निर्माण कार्य से संबंधित दस्तावेजों की पड़ताल की और जरूरी रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिए.

साल 2020 में स्वीकृत हुई थी राशि

जानकारी के मुताबिक, डभौरा नगर परिषद की यूनिट-3 में वर्ष 2020 के दौरान गौशाला निर्माण के लिए 37.85 लाख रुपए मंजूर किए गए थे. इस परियोजना में गौशाला भवन के साथ बछड़ों और बीमार गायों के लिए अलग शेड बनाने की योजना थी. इसके अलावा भूसा गोदाम, नलकूप, पानी की टंकी, बाउंड्रीवॉल और जमीन को समतल करने जैसे कार्य भी प्रस्तावित थे.

भुगतान के बावजूद अधूरे निर्माण का आरोप

इस पूरे मामले में आरोप है कि निर्माण कार्य के नाम पर सरकारी खजाने से राशि का भुगतान करा लिया गया, लेकिन मौके पर स्वीकृत परियोजना के अनुरूप सुविधाएं विकसित नहीं की गईं. जांच में सामने आए तथ्यों के अनुसार, स्थल पर करीब 80 बाय 25 फीट की अधूरी बाउंड्रीवॉल और एक अधूरा भवन ही मिला. जबकि योजना में शामिल अन्य जरूरी निर्माण और सुविधाएं मौके पर मौजूद नहीं थीं.

एक काम के लिए दो फर्जी टेंडर तैयार करने का आरोप

गौशाला निर्माण से जुड़े मामले में निविदा प्रक्रिया भी जांच के घेरे में है. आरोप है कि एक ही निर्माण कार्य के लिए दो फर्जी टेंडर तैयार किए गए और इसके जरिए छतरपुर की मेसर्स दीनदयाल कुशवाहा फर्म को लाभ पहुंचाया गया. वहीं पोर्टल पर 27.38 लाख रुपए के बिल दर्ज होने की जानकारी सामने आई है, जबकि वास्तविक भुगतान करीब 20.22 लाख रुपए बताया गया है. इन वित्तीय आंकड़ों और टेंडर प्रक्रिया की भी जांच की जा रही है.

तत्कालीन अधिकारियों और ठेकेदार समेत 6 लोगों पर FIR

EOW ने इस मामले में पहले ही छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. आरोपियों में तत्कालीन कार्यपालन यंत्री राजेंद्र सिंह धुर्वे, डीएस आर्मो, हिमांशु तिवारी, तत्कालीन SDO जगदीश सिंह राजपूत, सहायक ग्रेड-3 लक्ष्मण प्रसाद शुक्ला और ठेकेदार दीनदयाल कुशवाहा के नाम शामिल हैं. जांच एजेंसी अब निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों की भूमिका और ठेकेदार को हुए कथित लाभ से संबंधित साक्ष्य जुटा रही है.

EOW कार्यालय से दस्तावेज जब्त

EOW एसपी अरविंद सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले RES विभाग से जुड़े गौशाला निर्माण मामले में प्रकरण दर्ज किया गया था. इसमें विभाग के SDO और ठेकेदार सहित कुल छह लोगों को आरोपी बनाया गया है. इसी मामले की जांच के सिलसिले में टीम अधीक्षण यंत्री कार्यालय पहुंची थी, जहां से महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए हैं. उन्होंने बताया कि जब्त रिकॉर्ड की जांच की जाएगी और विवेचना में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें : Rewa News: इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्ती कर नागपुर ले गया युवक, दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “Rewa News: डभौरा गौशाला निर्माण में 37.85 लाख की गड़बड़ी का आरोप, EOW ने RES कार्यालय में मारा छापा”

Leave a Comment

और पढ़ें