MP News: जबलपुर क्रूज हादसा: एक और बच्चे का शव बरामद, मौसम बना रेस्क्यू में बड़ी बाधा
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। बचाव दल लगातार राहत और खोज अभियान में जुटा हुआ है।

मौत का आंकड़ा बढ़कर 10
हादसे के बाद जारी सर्च ऑपरेशन के दौरान एनडीआरएफ टीम को एक और शव मिला है, जो एक बच्चे का बताया जा रहा है, इसके साथ ही मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
अब भी 3 लोग लापता
जानकारी के अनुसार, अभी भी 3 लोग लापता हैं। NDRF और SDRF की टीमें सुबह से लगातार तलाशी अभियान चला रही हैं, हालांकि, संसाधनों की कमी भी रेस्क्यू ऑपरेशन को प्रभावित कर रही है।
कम संसाधनों से जूझ रही टीम
बताया जा रहा है कि इतने बड़े जिले के हिसाब से एसडीआरएफ के जवानों की संख्या काफी कम है, जहां करीब 100 जवानों की जरूरत बताई जा रही है, वहीं फिलहाल केवल 10–12 जवान ही उपलब्ध हैं, जिससे अभियान की रफ्तार प्रभावित हो रही है।
मौसम बना सबसे बड़ी चुनौती
रेस्क्यू ऑपरेशन के बीच मौसम ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं, तेज आंधी और तूफान के कारण कई बार खोज अभियान रोकना पड़ रहा है, हवाओं की तेज गति के चलते पानी में तलाश करना जोखिम भरा हो गया है, सभी बाधाओं के बावजूद प्रशासन और बचाव दल लापता लोगों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं, उम्मीद है कि जल्द ही बाकी लोगों का भी पता लगाया जा सकेगा।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं और बारिश से तापमान में भारी गिरावट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
