Sidhi News: सीधी जिले में बाणसागर बांध के 18 में से 12 गेट खुले, सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से 31 गांवों में अलर्ट जारी

Sidhi News: सीधी जिले में बाणसागर बांध के 18 में से 12 गेट खुले, सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से 31 गांवों में अलर्ट जारी

Sidhi News: सीधी जिले में बाणसागर बांध के 18 में से 12 गेट खुले, सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से 31 गांवों में अलर्ट जारी

Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले और आसपास के जलग्रहण क्षेत्रों में बीते तीन दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बाणसागर बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. शनिवार शाम करीब 5 बजे जल प्रबंधन अधिकारियों द्वारा बाणसागर बांध के कुल 18 में से 12 स्पिलवे गेट खोल दिए गए. बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण सोन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने की आशंका उत्पन्न हो गई है.

31 गांवों के लिए जारी किया हाई अलर्ट

बाणसागर बांध से पानी छोड़े जाने के तुरंत बाद चुरहट तहसील प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है. सोन नदी के तटीय और निचले इलाकों में बसे गांवों में बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है. चुरहट एसडीएम अजय शर्मा ने बताया कि शिकारगंज, लेहेचुआ, खैरा समेत सोन नदी के तट पर स्थित कुल 31 गांवों के ग्रामीणों को विशेष सतर्कता और सावधानी बरतने के कड़े निर्देश दिए गए हैं.

जलभराव वाले इलाकों से दूर रहने की अपील

प्रशासन ने स्थानीय ग्रामीणों और पशुपालकों से अपील की है कि वे किसी भी परिस्थिति में सोन नदी, उफनते नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के समीप न जाएं. एसडीएम अजय शर्मा ने नागरिकों से सुरक्षित एवं ऊंचे स्थानों पर रहने का अनुरोध किया है. साथ ही, यदि जलस्तर में अचानक कोई बड़ी बढ़ोतरी होती है या आपात स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक नियंत्रण कक्ष को देने के निर्देश दिए गए हैं.

बारिश से सभी जलस्रोत उफान पर

स्थानीय निवासी शैलेन्द्र सिंह के अनुसार, पूरे क्षेत्र में बीते तीन दिनों से लगातार रुक-रुककर और तेज बारिश का सिलसिला जारी है. इस मूसलाधार बारिश के कारण सोन नदी के अलावा आसपास के छोटे-बड़े नालों और प्राकृतिक जलस्रोतों का जलस्तर पहले से ही काफी ऊपर आ चुका था. ऐसे में बांध के 12 गेट एक साथ खोले जाने से निचले तटीय इलाकों में बाढ़ और जलभराव की गंभीर आशंका गहरा गई है.

प्रशासनिक टीम स्थिति पर रख रही है पैनी नजर

बाढ़ की किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए जिला एवं तहसील प्रशासन की टीम लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही है. मैदानी अमले, कोटवारों और राजस्व अधिकारियों को गांवों में मुस्तैद रहने और लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराने को कहा गया है. प्रशासन का मुख्य ध्येय समय रहते सभी नागरिकों को सुरक्षित रखना और किसी भी प्रकार की जन-धन हानि को रोकना है.

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में घर के भीतर फंदे पर मिला महिला का शव, पुलिस और मजिस्ट्रेट ने शुरू की जांच

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें