Sidhi News: सीधी में दर्दनाक हादसा, भैंसों को पानी पिलाते समय तालाब में डूबे दो बच्चे

Sidhi News: सीधी में दर्दनाक हादसा, भैंसों को पानी पिलाते समय तालाब में डूबे दो बच्चे

Sidhi News: सीधी में दर्दनाक हादसा, भैंसों को पानी पिलाते समय तालाब में डूबे दो बच्चे

Sidhi News: सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के नेबूहा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सिद्धांत साहू (12) और सलेन्द्र साहू (11) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

भैंसों को पानी पिलाते समय हादसा

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह दोनों बच्चे भैंस चराने के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब 12 बजे वे गांव के तालाब के पास पहुंचे। भैंसों को पानी पिलाने के दौरान दोनों बच्चे खुद भी तालाब में उतर गए, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे संतुलन खो बैठे और डूब गए।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

लंबे समय तक नहीं लौटे बच्चे

घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। जब दोनों बच्चे काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन की गई, जहां दोनों के शव बरामद हुए।

पुलिस मौके पर पहुंची

सूचना मिलने पर मझौली थाना प्रभारी विशाल शर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक का माहौल है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: कुसमी में महिला किसान चौपाल से बदलेगा खेती का स्वरूप, खेती और आत्मनिर्भरता पर महिलाओं ने रखे विचार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें