CG News: राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी खबर, नाम कटने और कार्ड बंद होने की खबरों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई

CG News: राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी खबर, नाम कटने और कार्ड बंद होने की खबरों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई

CG News: राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी खबर, नाम कटने और कार्ड बंद होने की खबरों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई

CG News: छत्तीसगढ़ में राशन कार्डधारियों के बीच परिवार के सदस्यों के नाम हटाए जाने और पूरे राशन कार्ड बंद होने की खबरों को लेकर खाद्य विभाग ने स्थिति स्पष्ट की है. विभाग ने इन खबरों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि ई-केवाईसी पूरी नहीं होने पर संबंधित सदस्य के हिस्से का खाद्यान्न आवंटन और वितरण प्रभावित हो सकता है. हालांकि, इसे राशन कार्ड से नाम काटने या पूरा कार्ड निरस्त करने की कार्रवाई समझना गलत है. खाद्य विभाग के नियंत्रक भूपेंद्र मिश्रा ने हितग्राहियों से इस संबंध में सही जानकारी रखने की अपील की है.

PMGKY : आज रात 12 बजे के बाद खत्म जाएगी सरकार की इस स्कीम की डेडलाइन, कल से  80 करोड़ परिवार को फ्री में नहीं मिलेगा अनाज - Prabhat Khabar

ई-KYC अधूरी होने पर प्रभावित हो सकता है राशन

खाद्य विभाग के अनुसार, जिन राशन कार्डों में परिवार के कुछ सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी नहीं हुई है, उनके नाम के सामने वेरिफिकेशन स्टेटस में नॉट वैरिफाइड दिखाई दे सकता है. ऐसी स्थिति में संबंधित सदस्य के हिस्से का खाद्यान्न आवंटन और वितरण प्रभावित हो रहा है. इसलिए विभाग ने राशन कार्डधारियों को सलाह दी है कि वे अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी जल्द पूरी कराएं, ताकि पात्रता के अनुसार मिलने वाले राशन में किसी तरह की परेशानी न हो.

मोदी सरकार ने रद किए 6 करोड़ राशन कार्ड, कहीं आपका नाम भी लिस्ट में तो  नहीं! - modi government cancelled 5 crore 80 lakh fake ration cards

घर बैठे ऑनलाइन चेक करें राशन कार्ड का स्टेटस

अगर आपके राशन कार्ड में पहले की तुलना में कम खाद्यान्न दिखाई दे रहा है, तो इसकी वजह जानने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध कराई गई है. हितग्राही खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल https://epos.cg.gov.in/SRC_Trans_Int पर जाकर अपने राशन कार्ड की जानकारी देख सकते हैं. यहां परिवार के प्रत्येक सदस्य का वेरिफिकेशन स्टेटस भी जांचा जा सकता है. यदि किसी सदस्य के नाम के सामने नॉट वैरिफाइड लिखा दिखाई देता है, तो उसकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कराना जरूरी होगा.

New Rules For Ration Card Will Be Implemented From January - अनाज लेने के  लिए अब नहीं पड़ेगी राशन कार्ड की जरूरत, 1 जनवरी नए नियम होंगे लागू

चेहरे से होगा प्रमाणीकरण

ई-केवाईसी और राशन वितरण के दौरान कई बार हितग्राहियों को फिंगरप्रिंट यानी अंगूठे का निशान मैच नहीं होने की समस्या आती है. ऐसे लोगों के लिए विभाग ने फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा उपलब्ध कराई है. इसके तहत संबंधित व्यक्ति का चेहरा कैप्चर करके आधार प्रमाणीकरण किया जा सकता है. इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनके फिंगरप्रिंट मशीन में सही तरीके से दर्ज नहीं हो पाते. यानी अंगूठे से पहचान की प्रक्रिया में परेशानी होने पर चेहरे के जरिए भी प्रमाणीकरण का विकल्प मौजूद है.

राशन कार्ड से हटेंगे 40 हजार मृतकों के नाम, SIR में हुई पहचान; समस्तीपुर  में जल्द शुरू होगी प्रक्रिया - deceased names removed from samastipur  ration cards

जिनका राशन पहले कम मिला, उनके लिए भी जारी हुआ खाद्यान्न

खाद्य विभाग ने यह भी बताया है कि जिन राशन कार्डधारियों को पहले कम मात्रा में खाद्यान्न मिला था और बाद में उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया है, उनके लिए पात्रता के अनुसार खाद्यान्न जारी किया गया है. इसके अलावा वर्तमान में ई-पॉस मशीनों में ई-केवाईसी अपडेट और मॉडिफाइड आधार वेरिफिकेशन ऑथेंटिकेशन के विकल्प उपलब्ध हैं. यदि राशन कार्ड में किसी तरह की त्रुटि है, तो हितग्राही उचित मूल्य की दुकान के माध्यम से उपलब्ध विकल्पों का उपयोग कर सुधार की प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं.

शिवहर में 10488 अपात्र लोगों के राशन कार्ड से नाम हटे, अब ड्राइविंग लाइसेंस  भी होगा कैंसिल - sheohar ration card names removed 10488 ineligible  beneficiaries

नया सदस्य जोड़ने और नाम हटाने के लिए भी ऑनलाइन आवेदन

राशन कार्ड में नए सदस्य का नाम जोड़ना हो, किसी सदस्य का नाम हटवाना हो या नया राशन कार्ड बनवाना हो, इसके लिए खाद्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध है. विभाग ने स्पष्ट किया है कि ई-केवाईसी अधूरी होने और राशन कार्ड से नाम हटाए जाने की प्रक्रिया दोनों अलग-अलग विषय हैं. ऐसे में हितग्राहियों को अफवाहों पर ध्यान देने के बजाय अपने राशन कार्ड का स्टेटस जांचना चाहिए और परिवार के सभी सदस्यों का आधार प्रमाणीकरण समय पर पूरा कराना चाहिए.

यह भी पढ़ें : CG News: CM साय आज सुहेला में देंगे विकास कार्यों की सौगात, शासकीय कॉलेज का भी होगा शुभारंभ

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

1 thought on “CG News: राशन कार्डधारियों के लिए जरूरी खबर, नाम कटने और कार्ड बंद होने की खबरों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई”

Leave a Comment

और पढ़ें