Rewa News: रीवा में सूने घर की चोरी का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अब भी फरार

Rewa News: रीवा में सूने घर की चोरी का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अब भी फरार

Rewa News: रीवा में सूने घर की चोरी का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार, 1 अब भी फरार

Rewa News: रीवा जिले के डभौरा थाना क्षेत्र के गोंता गांव में सूने घर में हुई चोरी का पुलिस ने करीब एक महीने बाद खुलासा कर दिया है। इस मामले में चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि चोरी करने वाले कोई बाहरी नहीं, बल्कि गांव के ही युवक थे।

तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

पुलिस जांच में सामने आया है कि 30 मई को हुई इस चोरी में आदित्य वर्मा, सौरभ कोल और राजकुमार साहू शामिल थे। तीनों ने मिलकर सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के गहने चोरी किए थे।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, डभौरा पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 3 लाख 60 हजार रुपए के गहने बरामद किए हैं। वहीं फरार आरोपी के पास भी 1 लाख रुपए से अधिक के गहने होने की जानकारी मिली है।

तकनीकी साक्ष्य से मिली सफलता

घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को यह सफलता मिली, थाना प्रभारी ऋषभ बघेल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में कई अहम जानकारी मिली है। तीसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : MP News: मध्य प्रदेश महिला आयोग की कमान अब रेखा यादव के हाथ, 6 साल बाद हुई नियुक्ति

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें