Rewa News: रीवा एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही, 72 की बुकिंग, 48 सीट का विमान… 15 यात्री रह गए पीछे

Rewa News: रीवा एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही, 72 की बुकिंग, 48 सीट का विमान… 15 यात्री रह गए पीछे

Rewa News: रीवा एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही, 72 की बुकिंग, 48 सीट का विमान… 15 यात्री रह गए पीछे

Rewa News: रीवा एयरपोर्ट पर रविवार रात एयरलाइन प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई, जब कन्फर्म टिकट होने के बावजूद कई यात्रियों को फ्लाइट में सवार होने से रोक दिया गया। सीटों की कमी के कारण करीब 15 यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।

यात्रियों को नहीं दी सूचना

Alliance Air ने 72 सीटों की बुकिंग के बावजूद 48 सीटों वाला छोटा विमान भेज दिया। यात्रियों का आरोप है कि विमान बदलने की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई, जिससे एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कन्फर्म टिकट के बाद भी रोका गया

अमरपाटन निवासी शिवानी जैन, जिन्हें इंटरव्यू के लिए दिल्ली जाना था, ने बताया कि उनके पास कन्फर्म टिकट होने के बावजूद बोर्डिंग के समय यह कहकर रोक दिया गया कि सिस्टम में उनका नाम नहीं है। लंबे इंतजार के बाद उन्हें बताया गया कि सीटें कम हैं, इसलिए वे यात्रा नहीं कर सकतीं।

एयरपोर्ट पर हंगामा

फ्लाइट में सवार होने से रोके जाने पर शिवानी और उनके परिजन भड़क उठे। एयरपोर्ट पर जमकर हंगामा हुआ और एयरलाइन व प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई गई। अन्य यात्रियों ने भी इस अव्यवस्था पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

अधिकारियों ने मानी चूक

हंगामे के बीच अधिकारियों ने स्वीकार किया कि छोटे विमान के आने से सीटें कम पड़ गईं, जिसके कारण करीब 15 यात्रियों को वापस लौटाना पड़ा। हालांकि, अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: विंध्य विकास प्राधिकरण की शुरुआत अव्यवस्थाओं के बीच, न दफ्तर न संसाधन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें