Rewa News: रीवा में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर
Rewa News: रीवा में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा नेशनल हाइवे 30 पर त्योंथर के घूमा ब्रिज के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
तेज रफ्तार कार बनी हादसे की वजह
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पीछे से आ रही आर्टिका कार ने ई-रिक्शा को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि उसके परखच्चे उड़ गए। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

महिला की मौके पर मौत
हादसे में शीला साकेत की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि दंपती लौरी से प्रयाग की ओर जा रहे थे।
हाईवे पर 4 घंटे तक जाम
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने नेशनल हाइवे 30 पर चक्का जाम कर दिया। करीब चार घंटे तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया। गढ़ थाना पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन ने दिया मदद का आश्वासन
तहसीलदार त्योंथर राजेंद्र शुक्ला ने पीड़ित परिवार को शासन स्तर से आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया है। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद जाम खुलवाया गया और यातायात सामान्य किया गया।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा एयरपोर्ट पर बड़ी लापरवाही, 72 की बुकिंग, 48 सीट का विमान… 15 यात्री रह गए पीछे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
