Rewa News: रीवा में BJP की जीत का अनोखा जश्न, मिठाई की जगह झालमुड़ी से दी बधाई

Rewa News: रीवा में BJP की जीत का अनोखा जश्न, मिठाई की जगह झालमुड़ी से दी बधाई

Rewa News: रीवा में BJP की जीत का अनोखा जश्न, मिठाई की जगह झालमुड़ी से दी बधाई

Rewa News: पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत का जश्न रीवा में इस बार कुछ अलग ही अंदाज में मनाया गया। जहां आमतौर पर मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की जाती है, वहीं इस बार कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक तरीका बदलते हुए झालमुड़ी से जश्न मनाया।

झालमुड़ी खिलाकर दी बधाई

जैसे ही जीत की घोषणा हुई, पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नारेबाजी और जोश के बीच नेताओं और समर्थकों ने एक-दूसरे के मुंह में झालमुड़ी डालकर जीत की बधाई दी, इस दौरान पटाखे फोड़े गए और पूरा परिसर उत्सव के रंग में रंग गया। जश्न का यह अनोखा तरीका पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा।

संस्कृति से जुड़ा संदेश

पार्टी नेताओं ने बताया कि यह जश्न बंगाल की स्थानीय संस्कृति से जुड़ा एक प्रतीकात्मक संदेश है। उनका कहना था कि इस तरह पार्टी ने यह दिखाने की कोशिश की है कि वह राज्य की सांस्कृतिक पहचान के साथ खुद को जोड़कर देखती है।

PM मोदी का भी जुड़ा रहा कनेक्शन

इससे पहले नरेंद्र मोदी ने भी बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान झालमुड़ी खरीदकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया था, झालमुड़ी पश्चिम बंगाल का बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है, जो मुरमुरा, मूंगफली, सरसों का तेल, हरी मिर्च, प्याज और मसालों से तैयार किया जाता है। यह बंगाल की गलियों की खास पहचान माना जाता है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में मौसम का यू-टर्न, तेज बारिश और ओलावृष्टि, फसलों को नुकसान की आशंका

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें