Sidhi News: सीधी में 10 रुपए किराए को लेकर विवाद, चलती ऑटो से कूदी महिला

Sidhi News: सीधी में 10 रुपए किराए को लेकर विवाद, चलती ऑटो से कूदी महिला

Sidhi News: सीधी में 10 रुपए किराए को लेकर विवाद, चलती ऑटो से कूदी महिला

Sidhi News: सीधी जिले के सेमरिया क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां किराए के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक महिला ने चलती ऑटो से छलांग लगा दी, यह घटना सेमरिया के बाजार तिराहा क्षेत्र में करीब 1 बजे हुई। महिला की पहचान रागिनी कोल के रूप में हुई है, जो बढ़ौरा से सेमरिया की ओर ऑटो से यात्रा कर रही थीं।

10 रुपए बनाम 20 रुपए किराया

जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक ने महिला से 20 रुपए किराया मांगा, जबकि महिला के पास केवल 10 रुपए थे। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

धमकी से घबराकर उठाया कदम

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ऑटो चालक ने कथित तौर पर महिला को धमकी दी कि यदि पूरा किराया नहीं दिया गया तो वह उसे ऑटो से नहीं उतारेगा और शाम तक बैठाए रखेगा। इसी डर और दबाव में महिला ने चलती ऑटो से छलांग लगा दी।

घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती

सड़क पर गिरने से महिला के पैर में चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सेमरिया अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है, ग्रामीण प्रभात वर्मा ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में ऑटो चालकों की मनमानी बढ़ गई है और किराए को लेकर यात्रियों के साथ अक्सर दुर्व्यवहार किया जाता है।

पुलिस की प्रतिक्रिया

थाना प्रभारी केदार परौहा ने बताया कि इस मामले में अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, यह घटना सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और किराया विवादों में बढ़ती असंवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच का इंतजार कर रही है।

यह भी पढ़ें : Bhopal News: फर्जी बीपीएल कार्डधारियों पर शिकंजा, डेढ़ लाख अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने की तैयारी

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें