Bhopal News: मुख्यमंत्री ने किया ‘अटल भवन’ का लोकार्पण, एक ही छत के नीचे पूरा नगर निगम

Bhopal News: मुख्यमंत्री ने किया ‘अटल भवन’ का लोकार्पण, एक ही छत के नीचे पूरा नगर निगम

Bhopal News: मुख्यमंत्री ने किया ‘अटल भवन’ का लोकार्पण, एक ही छत के नीचे पूरा नगर निगम

Bhopal News: राजधानी भोपाल के तुलसी नगर (सेकंड स्टॉप) पर नगर निगम का नया मुख्यालय तैयार हो गया है, जिसे ‘अटल भवन’ नाम दिया गया है। करीब 43 करोड़ रुपये की लागत से बने इस भवन का गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण किया।

एक ही छत के नीचे पूरा प्रशासन

इस नए मुख्यालय में अब नगर निगम के सभी विभाग एक ही छत के नीचे कार्य करेंगे। इससे नागरिकों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और सभी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।

नगर निगम की नवनिर्मित बिल्डिंग।

आधुनिक तकनीक से लैस भवन

‘अटल भवन’ प्रदेश की पहली नगरीय निकाय बिल्डिंग है जो जियोथर्मल तकनीक से सुसज्जित है। इसके साथ ही पार्किंग में लगे सोलर पैनलों से लगभग 300 किलोवाट बिजली उत्पादन किया जाएगा, इस अवसर पर नीमच जिले में भोपाल नगर निगम द्वारा स्थापित 10.5 मेगावॉट सोलर प्रोजेक्ट का भी लोकार्पण किया गया, जो ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सभी विभाग होंगे एक स्थान पर

नए भवन में अब सेंट्रल वर्कशॉप, हाउसिंग फॉर ऑल, जल कार्य, सीवेज, राजस्व, अतिक्रमण, भवन अनुज्ञा, जन्म-मृत्यु पंजीयन, स्वच्छ भारत मिशन और अन्य सभी शाखाएं एक ही जगह पर संचालित होंगी, ग्राउंड फ्लोर पर जनसुविधा केंद्र बनाया गया है, जहां नागरिकों को सभी विभागों से संबंधित जानकारी और सेवाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। भवन अनुज्ञा और अन्य सेवाओं के लिए अलग-अलग भटकना नहीं पड़ेगा।

पहले से अलग-अलग चल रहे थे दफ्तर

अब तक नगर निगम के विभिन्न कार्यालय शहर के अलग-अलग हिस्सों जैसे आईएसबीटी, माता मंदिर, शाहपुरा और फतेहगढ़ में संचालित हो रहे थे, जिन्हें अब एकीकृत किया जा रहा है, करीब 5 एकड़ में बनी इस इमारत में कुछ खामियां भी सामने आई हैं। पहले मीटिंग हॉल को लेकर कमी उजागर हुई थी, जिसके बाद पास की 0.25 एकड़ जमीन पर अतिरिक्त निर्माण की योजना बनाई गई है।

ग्रीन कॉन्सेप्ट पर आधारित भवन

यह भवन ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित है। हालांकि, सोलर पैनलों की दिशा उत्तर-दक्षिण होने के कारण बिजली उत्पादन पर असर पड़ने की संभावना भी जताई जा रही है, भवन में ग्राउंड फ्लोर पर जनसंपर्क और टैक्स काउंटर, पहली से चौथी मंजिल तक महापौर और विभागीय कार्यालय, पांचवीं से सातवीं मंजिल तक तकनीकी विभाग और आठवीं मंजिल पर कमिश्नर कार्यालय और स्मार्ट सिटी का मुख्यालय स्थापित किया गया है।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में 10 रुपए किराए को लेकर विवाद, चलती ऑटो से कूदी महिला

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें