Bhopal News: फर्जी बीपीएल कार्डधारियों पर शिकंजा, डेढ़ लाख अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने की तैयारी

Bhopal News: फर्जी बीपीएल कार्डधारियों पर शिकंजा, डेढ़ लाख अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने की तैयारी

Bhopal News: फर्जी बीपीएल कार्डधारियों पर शिकंजा, डेढ़ लाख अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाने की तैयारी

Bhopal News: राजधानी में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) सूची को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है, जहां करीब डेढ़ लाख ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है जो गलत तरीके से बीपीएल कार्ड का लाभ ले रहे थे।

जनगणना अभियान में होगा सत्यापन

जनगणना अभियान के तहत चल रहे मकान सर्वे में ऐसे परिवारों की पहचान की जा रही है, जिनके पास पक्के और अच्छे घर हैं, लेकिन फिर भी वे बीपीएल सूची में शामिल हैं। इन सभी मामलों को विशेष रूप से जांच सूची में रखा गया है।

बीपीएल और एएवाई कार्डधारकों के लिए खुशखबरी: 30 अप्रैल तक पाएं दो माह का  मुफ्त गेहूं - haryana bpl aay cardholders get 2 months wheat by april 30

85 वार्डों में चल रहा सर्वे

शहर के 85 वार्डों में कच्चे और पक्के मकानों की मैपिंग की जा रही है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार करीब 1.50 लाख ऐसे लोग पाए गए हैं, जो आर्थिक रूप से सक्षम होने के बावजूद बीपीएल सूची में शामिल हैं, प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन सभी परिवारों को पहले अपनी बात रखने का अवसर दिया जाएगा। यदि वे अपनी पात्रता साबित करने में असफल रहते हैं तो उनके नाम सूची से हटाकर कार्ड निरस्त कर दिया जाएगा।

बीपीएल सूची को लेकर गोपनीयता

जिले में बीपीएल कार्डधारियों की सूची को अब सार्वजनिक पोर्टल पर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। पहले यह जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध थी, लेकिन फर्जीवाड़े के मामलों के सामने आने के बाद इसे गोपनीय कर दिया गया है, जानकारी के अनुसार, शहर में करीब 6.22 लाख घर हैं, जबकि लगभग 3.78 लाख लोगों के पास बीपीएल कार्ड हैं। इस तरह लगभग 60 प्रतिशत आबादी का बीपीएल सूची में होना गंभीर सवाल खड़े करता है।

योजनाओं का दुरुपयोग

बीपीएल कार्डधारियों को स्वास्थ्य, आवास, पेंशन और खाद्यान्न जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। ऐसे में अपात्र लोगों द्वारा इन सुविधाओं का लाभ लेना वास्तविक जरूरतमंदों के अधिकारों पर असर डाल रहा था।

प्रशासन का बयान

कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने बताया कि जनगणना के दौरान घरों, परिवारों और आय से जुड़ी सभी जानकारी सामने आएगी, जिसका उपयोग योजनाओं को बेहतर बनाने और फर्जी लाभार्थियों को हटाने में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Damoh News: हाई वोल्टेज लाइन पर चढ़ा युवक, पुलिस-प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें