CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: जशपुर में 65 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, दिव्यांग जोड़ा बना प्रेरणा
CG News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जशपुर जिले में भव्य सामूहिक विवाह समारोहों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 65 जोड़ों ने वैदिक एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नए वैवाहिक जीवन की शुरुआत की।
तीन परियोजना क्षेत्रों में हुआ आयोजन
यह सामूहिक विवाह समारोह जशपुर जिले के बगीचा, कांसाबेल और बागबहार परियोजना क्षेत्रों में आयोजित किया गया, जहां हिंदू और ईसाई समुदाय के जोड़ों ने विवाह बंधन स्वीकार किया, बगीचा क्षेत्र में 13 हिंदू और 7 ईसाई समुदाय के कुल 20 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। यह आयोजन सामाजिक समरसता का सुंदर उदाहरण बना।

कांसाबेल में 12 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
कांसाबेल परियोजना में 9 हिंदू और 3 ईसाई समुदाय के कुल 12 जोड़ों ने विवाह किया, बागबहार परियोजना में 6 हिंदू और 26 ईसाई समुदाय के कुल 32 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जो सबसे बड़ा आयोजन रहा, इस कार्यक्रम की सबसे खास बात बगीचा परियोजना में एक मूकबधिर दिव्यांग जोड़े का विवाह रहा, जिसने समाज के लिए प्रेरणादायक संदेश दिया।
प्रत्येक जोड़े को मिली 50 हजार की सहायता
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत प्रत्येक नवदंपत्ति को 50 हजार रुपये की सहायता दी गई, जिसमें विवाह व्यय, उपहार सामग्री और वधु के नाम पर राशि शामिल है। साथ ही विवाह प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए, कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की।
यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: रायपुर जिले में तीन स्थानों पर 62 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
