CG News: धमतरी में सुशासन तिहार बना उम्मीद की किरण, जीवन लाल साहू को मिली ट्राइसाइकिल से बदली जिंदगी

CG News: धमतरी में सुशासन तिहार बना उम्मीद की किरण, जीवन लाल साहू को मिली ट्राइसाइकिल से बदली जिंदगी

CG News: धमतरी में सुशासन तिहार बना उम्मीद की किरण, जीवन लाल साहू को मिली ट्राइसाइकिल से बदली जिंदगी

CG News: छत्तीसगढ़ सरकार की ‘सुशासन’ पहल अब जमीनी स्तर पर आम लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड के ग्राम सिवनीकला में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ दिव्यांग जीवन लाल साहू के लिए नई उम्मीद और राहत लेकर आया।

वर्षों का संघर्ष हुआ आसान

ग्राम सिवनीकला निवासी जीवन लाल साहू बचपन से ही गंभीर दिव्यांगता के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थे। उन्हें वर्षों तक घुटनों के बल चलकर अपनी दैनिक जरूरतें पूरी करनी पड़ती थीं, लेकिन इसके बावजूद वे अपने परिवार की खेती-बाड़ी में सहयोग कर आत्मनिर्भर बने रहे।

सुशासन तिहार बना जीवन लाल के जीवन में नई उम्मीद की किरण - IMNB NEWS AGENCY

शिविर में मिला तुरंत समाधान

‘सुशासन तिहार’ के दौरान जीवन लाल ने समाज कल्याण विभाग के स्टॉल पर अपनी समस्या रखी। प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत कार्रवाई की और मौके पर ही उन्हें ट्राइसाइकिल प्रदान की गई, ट्राइसाइकिल मिलने के बाद जीवन लाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि अब उन्हें कहीं आने-जाने के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। यह ट्राइसाइकिल उनके लिए सिर्फ साधन नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत है।

सरकारी योजनाओं का मिल रहा सहारा

जीवन लाल के परिवार को दिव्यांग पेंशन के रूप में 500 रुपये प्रतिमाह और राशन कार्ड के तहत 35 किलो चावल भी मिल रहा है, जिससे उनकी जीवन स्थिति में सुधार हुआ है, जीवन लाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता ने उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ दिया है।

यह भी पढ़ें : CG News: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: जशपुर में 65 जोड़े विवाह बंधन में बंधे, दिव्यांग जोड़ा बना प्रेरणा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें