Ujjain News: उज्जैन में ईंधन बचत की अनोखी पहल, 15 अधिकारी एक ही बस में पहुंचे निरीक्षण पर

Ujjain News: उज्जैन में ईंधन बचत की अनोखी पहल, 15 अधिकारी एक ही बस में पहुंचे निरीक्षण पर

Ujjain News: उज्जैन में ईंधन बचत की अनोखी पहल, 15 अधिकारी एक ही बस में पहुंचे निरीक्षण पर

Ujjain News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचत की अपील और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद उज्जैन जिला प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल की बचत को लेकर एक नई और प्रभावी पहल शुरू की है। अब सिंहस्थ कार्यों के निरीक्षण के लिए अधिकारी अलग-अलग वाहनों की बजाय एक ही वाहन में यात्रा कर रहे हैं।

ट्रैवलर बस से निरीक्षण के लिए जाते हुए अधिकारी।

15 अधिकारी एक साथ पहुंचे निरीक्षण पर

बुधवार सुबह एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब संभागायुक्त और सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्र, यूडीए सीईओ संदीप सोनी, तहसीलदार आलोक चोरे, जल संसाधन विभाग के ईई मयंक सिंह सहित करीब 15 अधिकारी एक ही अर्बेनिया वाहन में बैठकर सिंहस्थ क्षेत्र के निरीक्षण पर पहुंचे, ये सभी अधिकारी सिंहस्थ मेले के लिए बनाए जा रहे लगभग 29 किलोमीटर लंबे घाट क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं।

सिंहस्थ कार्यों के निरीक्षण के लिए यह बस किराए पर ली गई।

पहले होती थी ईंधन की भारी खपत

पहले अधिकारी अलग-अलग 15 वाहनों से निरीक्षण पर जाते थे, जिससे रोजाना लगभग 6750 रुपये तक का ईंधन खर्च होता था। इसके अलावा वाहनों के एसी चलने से ईंधन की खपत और बढ़ जाती थी। सभी अधिकारी मिलकर प्रतिदिन करीब 16 किलोमीटर क्षेत्र का निरीक्षण करते थे।

अब ट्रैवलर बस से होगी यात्रा

नई व्यवस्था के तहत अब अधिकारी ट्रैवलर बस से सफर कर रहे हैं। इस बस में पहले दिन करीब 12 किलोमीटर का सफर किया गया, जिसमें बेहद कम डीजल खर्च हुआ। हालांकि यह बस लगभग 4100 रुपये प्रतिदिन के किराए पर ली गई है, लेकिन इससे कुल ईंधन और संसाधनों की बचत हो रही है।

पैदल निरीक्षण भी कर रहे अधिकारी

सिंहस्थ कार्यों की निगरानी को और प्रभावी बनाने के लिए अधिकारी रोज सुबह 6 बजे से निरीक्षण कर रहे हैं। इस दौरान वे करीब 6 किलोमीटर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं और जरूरी निर्देश भी देते हैं।

अधिकारियों ने बताया बड़ी और अनुकरणीय पहल

मेला अधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि यह कदम प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप उठाया गया है। इससे न केवल ईंधन की बचत होगी, बल्कि टीम भावना भी मजबूत होगी, वहीं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने कहा कि पहले अलग-अलग वाहनों के कारण ट्रैफिक पर भी असर पड़ता था, लेकिन अब एक साथ सफर करने से जाम की समस्या में भी कमी आएगी। उन्होंने इस पहल को एक अनुकरणीय कदम बताया।

यह भी पढ़ें : Sidhi News: सीधी में मिनी हाइवा की टक्कर से 1 की मौत, महिला और मासूम सहित 3 घायल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें