Sidhi News: सीधी में मिनी हाइवा की टक्कर से 1 की मौत, महिला और मासूम सहित 3 घायल

Sidhi News: सीधी में मिनी हाइवा की टक्कर से 1 की मौत, महिला और मासूम सहित 3 घायल

Sidhi News: सीधी में मिनी हाइवा की टक्कर से 1 की मौत, महिला और मासूम सहित 3 घायल

Sidhi News: सीधी जिले के पथरौला चौकी क्षेत्र अंतर्गत बरवाही गांव में मंगलवार देर रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार मिनी हाइवा ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

एक की मौके पर ही मौत

हादसे में बकवा निवासी आनंद बहादुर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घायलों में रूद्र सिंह, अरुणा बसौर, संजय बसौर और 5 वर्षीय मासूम आयुष बसोर शामिल हैं। सभी घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सीधी रेफर किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

108 एंबुलेंस ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस चालक मनोज यादव ने बताया कि मौके पर पहुंचने पर एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी, जबकि तीनों घायलों की हालत गंभीर थी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को तत्काल जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस ने शुरू की जांच

पथरौला चौकी प्रभारी देवराज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मड़वास अस्पताल भेज दिया गया। देर रात होने के कारण पोस्टमार्टम बुधवार सुबह किया जाएगा।

मिनी हाइवा जब्त

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मिनी हाइवा वाहन को जब्त कर लिया है और मर्ग कायम कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा पुलिस लाइन में प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला, पुलिसकर्मी समेत 3 गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें