Rewa News: रीवा में हाईवे पर लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लाखों का सामान

Rewa News: रीवा में हाईवे पर लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लाखों का सामान

Rewa News: रीवा में हाईवे पर लूट करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया लाखों का सामान

Rewa News: रीवा जिले की मनगवां पुलिस ने हाईवे पर हुई लूट की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, महंगे कैमरे और वारदात में इस्तेमाल किए गए सामान बरामद किए हैं।

तिलक कार्यक्रम से लौट रहे थे पीड़ित

पुलिस के मुताबिक फरियादी पुष्पेंद्र पटेल ने 5 मई को मनगवां थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ नईगढ़ी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में आयोजित तिलक कार्यक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग करने गए थे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोनों देर रात बाइक से घर लौट रहे थे।

अधीहा पुल के पास हुई लूट

रात करीब डेढ़ बजे अधीहा पुल के पास तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली, आरोपियों ने धमकाकर एचएफ डीलक्स बाइक, निकोन कंपनी का कैमरा और सोनी कंपनी का वीडियो कैमरा लूट लिया और मौके से फरार हो गए, घटना के बाद मनगवां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की, जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ युवकों से पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने वारदात करना स्वीकार कर लिया।

लाखों का सामान बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, दोनों महंगे कैमरे, वारदात में इस्तेमाल की गई दूसरी बाइक और एक नकली लोहे की पिस्टल बरामद की है, जब्त सामान की कुल कीमत करीब 3 लाख 25 हजार रुपए बताई जा रही है, गिरफ्तार आरोपियों में अवनीस केवट और योगेंद्र रजक शामिल हैं। इनके साथ तीन विधि विरुद्ध बालकों को भी पुलिस ने पकड़ा है, पुलिस सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई कर रही है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा और एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के निर्देशन में की गई, पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में बढ़ी गर्मी की मार, लू जैसे हालात से जनजीवन प्रभावित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें