Rewa News: रीवा में बढ़ी गर्मी की मार, लू जैसे हालात से जनजीवन प्रभावित
Rewa News: रीवा में मई की तपती गर्मी अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। तेज धूप, गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान ने शहर का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। दोपहर के समय सड़कों और बाजारों में सन्नाटा जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।
42 डिग्री तक पहुंचा तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग यानी IMD के मुताबिक शुक्रवार को रीवा का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा, तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
)
लगातार बढ़ रहा पारा
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले तीन दिनों से तापमान लगातार बढ़ रहा है, 12 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री था, जो 13 मई को बढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया। वहीं 14 मई को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बढ़ती गर्मी के चलते दिन में लू जैसे हालात बन रहे हैं।
अगले तीन दिन भी नहीं मिलेगी राहत
IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक रीवा में गर्मी का असर जारी रहेगा, 16 मई को अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं 17 और 18 मई को भी मौसम साफ रहने और तेज गर्मी पड़ने का अनुमान जताया गया है।
मौसम विभाग की एडवाइजरी
मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की सलाह दी है, इसके साथ ही पर्याप्त पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।
लोगों की बढ़ी परेशानी
स्थानीय निवासी अजय साकेत का कहना है कि दोपहर के समय गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घर से निकल रहे हैं, वहीं पूजा द्विवेदी ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी से बिजली की खपत बढ़ गई है और बाजारों में भीड़ भी कम दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में ईंधन संकट जैसी कोई स्थिति नहीं, अफवाहों से दूर रहें: मुख्यमंत्री साय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
