MP News: NEET-UG 2026 पेपर लीक के बाद बड़ा बदलाव, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा
MP News: NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने घोषणा की है कि अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी, सरकार ने माना है कि 3 मई को हुई परीक्षा में पेपर लीक हुआ था, जिसके बाद परीक्षा रद्द करनी पड़ी।

21 जून को होगा री-एग्जाम
शिक्षा मंत्री ने बताया कि अब NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी, उन्होंने कहा कि सरकार नहीं चाहती थी कि किसी गलत उम्मीदवार का चयन हो, इसलिए जिम्मेदारी के साथ परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया गया, री-एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा, इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपनी पसंद का परीक्षा केंद्र चुनने की सुविधा भी मिलेगी।
सरकार ने मानी पेपर लीक की बात
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि 7 मई को परीक्षा में गड़बड़ी की जानकारी सामने आई थी, जिसके बाद NTA ने सरकार को रिपोर्ट दी, इसके बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दोबारा आयोजित कराने का फैसला लिया गया, पेपर लीक के बाद NTA की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन यानी FAIMA ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दोबारा परीक्षा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने की मांग की है।
CBI जांच में अब तक 7 गिरफ्तार
पेपर लीक मामले की जांच अब CBI कर रही है, अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें राजस्थान, हरियाणा और महाराष्ट्र के आरोपी शामिल हैं, CBI जांच में सामने आया है कि लीक हुआ पेपर आरोपी यश यादव के जरिए राजस्थान के सीकर तक पहुंचाया गया था, सूत्रों के मुताबिक छात्रों से पेपर दिलाने के बदले 2 लाख से 5 लाख रुपए तक वसूले गए थे।
150 सवाल बताए जा रहे हूबहू
जांच एजेंसियों के अनुसार वायरल प्रश्नपत्र में मूल परीक्षा के 180 में से करीब 150 सवाल हूबहू मिले हैं, बताया जा रहा है कि पेपर को स्कैन कर PDF के रूप में छात्रों तक पहुंचाया गया था, केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि छात्रों की यात्रा और परीक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य सरकारों से समन्वय किया जाएगा ताकि री-एग्जाम में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
यह भी पढ़ें : MP News: जबलपुर से चिल्पी तक NH-30 बनेगा फोर लेन, मध्य भारत को मिलेगी नई रफ्तार
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
