MP News: भोपाल में 11वीं की छात्रा की आत्महत्या, AI से फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

MP News: भोपाल के ऐशबाग इलाके से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि दो युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे और एआई तकनीक से तैयार अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रहे थे।

MP News: भोपाल में 11वीं की छात्रा की आत्महत्या, AI से फोटो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

MP News: भोपाल के ऐशबाग इलाके से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार का आरोप है कि दो युवक उसे लंबे समय से परेशान कर रहे थे और एआई तकनीक से तैयार अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर रहे थे।

सोशल मीडिया से बनाए गए आपत्तिजनक फोटो

परिजनों के अनुसार आरोपियों ने छात्रा की सोशल मीडिया तस्वीरों का इस्तेमाल कर एआई की मदद से आपत्तिजनक फोटो तैयार किए थे, इसके बाद वे फोटो वायरल करने और बदनाम करने की धमकी देकर छात्रा पर दबाव बना रहे थे।

स्कूल आते-जाते करते थे पीछा

परिवार का आरोप है कि दोनों युवक छात्रा का स्कूल आते-जाते पीछा करते थे और लगातार मिलने का दबाव बना रहे थे, परिजनों का कहना है कि छात्रा की आरोपियों से कभी सीधी मुलाकात तक नहीं हुई थी।

छोटी बहन को बाहर भेजकर उठाया कदम

परिजनों के मुताबिक गुरुवार रात छात्रा सामान्य व्यवहार कर रही थी, उसने छोटी बहन को सामान लेने के बहाने बाहर भेजा और इसी दौरान कमरे में दुपट्टे से फांसी लगा ली। जब बहन वापस लौटी तो छात्रा को फंदे पर लटका पाया।

परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

छात्रा के चाचा ने बताया कि आरोपियों ने पहले छात्रा के पिता के साथ भी बदसलूकी की थी, परिवार का कहना है कि बदनामी के डर से पहले पुलिस में शिकायत नहीं की गई, लेकिन लगातार मानसिक दबाव के कारण छात्रा परेशान रहने लगी थी।

कार्रवाई की मांग

पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को परिजन शव लेकर सीधे ऐशबाग थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग को लेकर घेराव किया, परिवार का आरोप है कि पुलिस को आरोपियों के नाम और ब्लैकमेलिंग की जानकारी देने के बावजूद तुरंत कार्रवाई नहीं की गई, संदीप पवार ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : MP News: NEET-UG 2026 पेपर लीक के बाद बड़ा बदलाव, अगले साल से ऑनलाइन होगी परीक्षा

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें