CG News: बस्तर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक की तैयारी तेज, CM साय ने की समीक्षा
CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।
तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय महानदी भवन में बैठक की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय समीक्षा की। अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से प्रमुख विषयों की जानकारी दी, जिस पर मुख्यमंत्री ने विस्तृत निर्देश जारी किए, मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोजन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी तैयारियों को गंभीरता और बेहतर समन्वय के साथ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

केंद्र–राज्य समन्वय का मंच
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य क्षेत्रीय परिषद राज्यों और केंद्र के बीच संवाद और सहयोग का मजबूत मंच है। यह नीतिगत चर्चा और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में अहम भूमिका निभाती है।
बस्तर के लिए ऐतिहासिक अवसर
उन्होंने कहा कि बस्तर में इस स्तर की बैठक का आयोजन पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति स्थापित होने के बाद यह आयोजन विकास की नई दिशा का संकेत है, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में क्षेत्र में शांति और स्थिरता स्थापित हुई है, जिससे अब बस्तर विकास की नई कहानी लिखने की ओर अग्रसर है।
यह भी पढ़ें : CG News: रायपुर में फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, रिंग रोड-2 पर निर्माण कार्य तेज
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
