MP News: देवास विस्फोट मामले में शासन की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी निलंबित
MP News: मध्यप्रदेश के देवास जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के बाद शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर उज्जैन संभागायुक्त ने एसडीएम, नायब तहसीलदार और एसडीओपी को निलंबित कर दिया है।
अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप
निलंबित अधिकारियों में एसडीएम संजीव सक्सेना, नायब तहसीलदार रवि शर्मा और सोनकच्छ एसडीओपी दीपा मांडवे शामिल हैं। इन अधिकारियों पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही और निरीक्षण में अनियमितता बरतने के आरोप लगे हैं।
निरीक्षण में मिली गंभीर खामियां
जारी आदेश के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री से जुड़े सुरक्षा और प्रशासनिक निरीक्षण में निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया गया। समय-समय पर निगरानी और रिपोर्टिंग नहीं होने के कारण यह बड़ा हादसा सामने आया।
SDOP पर भी गिरी गाज
गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि फैक्ट्री संचालन को लेकर जारी निर्देशों के बावजूद पुलिस स्तर पर पर्याप्त निरीक्षण नहीं किया गया और वरिष्ठ अधिकारियों को आवश्यक रिपोर्ट भी प्रस्तुत नहीं की गई।
क्या था पूरा मामला?
14 मई को देवास जिले के टोंकखुर्द क्षेत्र स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ था। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे, राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने और घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा की है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूरे मामले की जांच के आदेश भी दिए हैं, ताकि हादसे के कारणों और जिम्मेदार लोगों की पहचान की जा सके।
यह भी पढ़ें : CG News: खाट पर बैठे CM साय ने सुनी जनता की बात, कोसला गांव में दिखी सादगी
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
