MP News: मऊगंज में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भपात का आरोप, चार युवकों पर केस दर्ज

MP News: मऊगंज में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भपात का आरोप, चार युवकों पर केस दर्ज

MP News: मऊगंज में गर्भवती महिला से मारपीट, गर्भपात का आरोप, चार युवकों पर केस दर्ज

MP News: मध्यप्रदेश के मऊगंज जिले के शिवराजपुर गांव में कुल्फी के पैसे मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि चार युवकों पर गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता का कहना है कि पेट में लात लगने से उसका तीन माह का गर्भ गिर गया।

पैसे को लेकर शुरू हुआ विवाद

पीड़िता साधना साकेत के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर वह अपने जेठ की दुकान पर कुल्फी बेच रही थी। इसी दौरान गांव का राजेश साकेत अपने रिश्तेदारों के साथ आया और कुल्फी खाने के बाद पैसे देने से मना कर विवाद करने लगा। उस समय मामला शांत हो गया था।

रात में घेरकर की मारपीट

महिला ने आरोप लगाया कि रात करीब 9 बजे जब वह घर के पास खेत की ओर गई, तब राजेश, अंकित, बसंत और अशोक साकेत ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की, पीड़िता के अनुसार, मारपीट के दौरान एक आरोपी ने उसके पेट में जोरदार लात मारी, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गई। परिजनों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

गर्भपात के बाद रीवा रेफर

महिला का आरोप है कि देर रात करीब 1 बजे उसका तीन माह का गर्भ गिर गया। घटना के बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया, नईगढ़ी थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में और गंभीर धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। फिलहाल आरोपियों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें : MP News: देवास विस्फोट मामले में शासन की बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारी निलंबित

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें