Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rewa News: रीवा जिले के समान थाना पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

पीले झोले में छिपे थे हथियार

पुलिस के अनुसार, आरोपी बाणसागर तलैया के पास एक पीले झोले में हथियार लेकर किसी ग्राहक का इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया, पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर झोले से 2 देसी कट्टे (12 बोर) और 2 देसी पिस्टल बरामद हुईं।

आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समीर खान (26) निवासी बिछिया और रितेश दुबे उर्फ लक्की (25) निवासी मनगवां थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों फिलहाल बिछिया क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे।

आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(A) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस अब यह जांच कर रही है कि ये अवैध हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। पूरे नेटवर्क की पड़ताल की जा रही है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: मऊगंज सड़क हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत, दंपती घायल

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें