Rewa News: रीवा सराफा बाजार में भारी मंदी, सोना-चांदी की खरीद में 50% तक गिरावट

Rewa News: रीवा सराफा बाजार में भारी मंदी, सोना-चांदी की खरीद में 50% तक गिरावट

Rewa News: रीवा सराफा बाजार में भारी मंदी, सोना-चांदी की खरीद में 50% तक गिरावट

Rewa News: रीवा के सराफा बाजार में इन दिनों बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बाजार में पहले जहां रौनक और ग्राहकों की भीड़ रहती थी, वहीं अब दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

50% तक गिरी बिक्री

व्यापारियों के अनुसार सोने और चांदी की बिक्री में करीब 50 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसका सीधा असर पूरे सराफा कारोबार पर पड़ रहा है, व्यापारियों का कहना है कि निवेश के उद्देश्य से खरीदारी करने वाले ग्राहक फिलहाल बाजार से दूरी बनाए हुए हैं। कई लोग नए ऑर्डर भी टाल या कैंसिल कर रहे हैं।

पहले से चल रहे ऑर्डर भी प्रभावित

दुकानदारों के अनुसार केवल नई खरीद ही नहीं रुकी है, बल्कि पहले से दिए गए ऑर्डर भी या तो स्थगित हो रहे हैं या पूरी तरह कैंसिल किए जा रहे हैं, सराफा व्यापारी राजेश जयपुरिया ने बताया कि उनका लगभग आधा कारोबार प्रभावित हो गया है। वहीं राजीव मित्तल के अनुसार ग्राहकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिससे बिक्री लगभग ठप हो गई है।

बाजार में चिंता का माहौल

व्यापारियों का कहना है कि केंद्र सरकार की अपील के बाद से बाजार में अपेक्षित रौनक नहीं है और ग्राहक केवल पूछताछ कर रहे हैं, खरीदारी नहीं, रीवा का सराफा बाजार इन दिनों मंदी के दौर से गुजर रहा है, जहां सोना-चांदी की बिक्री में भारी गिरावट ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा के समान थाना क्षेत्र में अवैध हथियारों की बड़ी खेप बरामद, 2 आरोपी गिरफ्तार

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें