Rewa News: रीवा में सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का वीडियो वायरल, कानून-व्यवस्था पर सवाल
Rewa News: रीवा जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ नाबालिगों का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
कबाड़ी मोहल्ले का बताया जा रहा वीडियो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कबाड़ी मोहल्ला वार्ड क्रमांक 19 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक कमरे में डीजे की तेज धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं, इसी दौरान उनके हाथों में पिस्टल जैसे अवैध हथियार दिखाई दे रहे हैं, जिन्हें वे लहराते हुए रौब दिखाते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनमें कुछ नाबालिग भी शामिल हैं।
स्थानीय लोगों में दहशत
स्थानीय लोगों का कहना है कि जिले में लगातार बढ़ रही मारपीट, चाकूबाजी और अन्य आपराधिक घटनाओं के बावजूद पुलिस की कार्रवाई प्रभावी नहीं दिख रही है। इसी वजह से नाबालिग भी अब खुलेआम हथियारों के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल रहे हैं।
बढ़ती चिंता
वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि ऐसे मामलों पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है, फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा सराफा बाजार में भारी मंदी, सोना-चांदी की खरीद में 50% तक गिरावट
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
