Rewa News: रीवा में टीआई और पत्रकार पर प्रताड़ना के आरोप, सरकारी शिक्षक ने आत्मघाती कदम उठाया

Rewa News: रीवा में टीआई और पत्रकार पर प्रताड़ना के आरोप, सरकारी शिक्षक ने आत्मघाती कदम उठाया

Rewa News: रीवा में टीआई और पत्रकार पर प्रताड़ना के आरोप, सरकारी शिक्षक ने आत्मघाती कदम उठाया

Rewa News: रीवा जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब एक सरकारी शिक्षक ने कथित प्रताड़ना के आरोप लगाते हुए आत्मघाती कदम उठा लिया। शिक्षक को गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है।

पांच पन्नों का सुसाइड नोट

जानकारी के अनुसार शिक्षक ने आत्मघाती कदम उठाने से पहले पांच पन्नों का सुसाइड नोट लिखा और अपनी तस्वीर शिक्षकों के एक ग्रुप में भी साझा की थी। इसके बाद सहकर्मियों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

टीआई और पत्रकार पर लगाए आरोप

सीएम राइज स्कूल में पदस्थ शिक्षक अनिल कुमार तिवारी ने अपने सुसाइड नोट में विश्वविद्यालय थाना प्रभारी और पत्रकार निशांत मिश्रा उर्फ अंकित पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि विवाद के बाद उनके खिलाफ फर्जी केस दर्ज किया गया और उन्हें लगातार परेशान किया गया।

पेड़ काटने से शुरू हुआ विवाद

परिजनों के अनुसार विवाद एक हरे-भरे पेड़ को काटने को लेकर शुरू हुआ था। आरोप है कि सामने वाले पक्ष ने उनकी जमीन पर लगा पेड़ बिना अनुमति काट दिया। विरोध करने पर धमकियां दी गईं और मामला थाने तक पहुंचा, जिसके बाद शिक्षक मानसिक रूप से काफी आहत थे।

पुलिस ने शुरू की जांच

एसपी गुरुकरण सिंह ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की शिकायतों की जांच की जा रही है। पहले दर्ज केस और कार्रवाई की प्रक्रिया को भी जांच के दायरे में लिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Rewa News: मध्यप्रदेश कांग्रेस का बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का बड़ा अभियान, विंध्य से होगी महा-प्रशिक्षण की शुरुआत

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें