CG News: अबूझमाड़ में जनजातीय सहकारी मॉडल को बढ़ावा, आदिवासी संग्राहकों को मिलेगा सीधा लाभ
CG News: छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ क्षेत्र में जनजातीय सहकारी मॉडल को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया जा रहा है। लघु वनोपज संघ की बैठक में महुआ प्रसंस्करण को बढ़ावा देने और स्थानीय आदिवासी समुदाय की आय बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई।

महुआ उत्पादों को मिलेगा बाजार
वन धन सहकारी समितियों के माध्यम से महुआ से कई मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं। इनमें महुआ लड्डू, कुकीज, स्क्वैश और अचार शामिल हैं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित करने और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया है, तेंदूपत्ता और अन्य लघु वनोपज संग्राहकों के लिए सरकार ने सीधे बैंक खातों में ऑनलाइन भुगतान की व्यवस्था लागू की है। इस प्रणाली से बिचौलियों की भूमिका खत्म हो रही है और पारदर्शिता को बढ़ावा मिल रहा है।
डिजिटल सिस्टम पर फोकस
बैठक में तेंदूपत्ता संग्रहण व्यवस्था की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने कहा कि सरकार का लक्ष्य संग्राहकों को अधिकतम लाभ देना और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। इसके लिए डिजिटल सिस्टम को लगातार मजबूत किया जा रहा है, मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित बैठक में वन, पंचायत, आदिम जाति विकास, वित्त, उद्योग, राजस्व और गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में लघु वनोपज संघ की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
यह भी पढ़ें : Rewa News: रीवा में टीआई और पत्रकार पर प्रताड़ना के आरोप, सरकारी शिक्षक ने आत्मघाती कदम उठाया
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
