CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन 2.0 तेज, 2028 तक हर ग्रामीण घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तय

CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन 2.0 तेज, 2028 तक हर ग्रामीण घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तय

CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन 2.0 तेज, 2028 तक हर ग्रामीण घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तय

CG News: रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की अपेक्स कमेटी की बैठक संपन्न हुई। मुख्य सचिव विकासशील ने जल जीवन मिशन के तहत नियमित जलापूर्ति और पानी की गुणवत्ता की लगातार जांच सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

2028 तक हर घर में पानी का लक्ष्य

बैठक में यह तय किया गया कि वर्ष 2028 तक छत्तीसगढ़ के सभी ग्रामीण घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए जल जीवन मिशन 2.0, पीएम जनमन कार्यक्रम और अन्य योजनाओं के तहत व्यापक कार्ययोजना तैयार की जा रही है, मुख्य सचिव ने कहा कि अब सबसे बड़ी जिम्मेदारी जलापूर्ति की निरंतरता और पानी की गुणवत्ता बनाए रखने की है। उन्होंने ग्राम पंचायतों को संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी देने के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी को अनिवार्य करने के निर्देश दिए।

राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की अपेक्स कमेटी की बैठक संपन्न – TV INDIA LIVE

डिजिटल मॉनिटरिंग से बढ़ेगी पारदर्शिता

जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय पारदर्शिता और निगरानी पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि केंद्र से प्राप्त फंड का उपयोग केवल स्वीकृत कार्यों में ही किया जाए। साथ ही सुजलम भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म और पीएम गति शक्ति ऐप के जरिए रियल-टाइम मॉनिटरिंग करने पर जोर दिया गया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष योजना

बैठक में एलडब्ल्यूई (नक्सल प्रभावित) और दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की समीक्षा की गई। सिंगल विलेज स्कीम के तहत 29,090 योजनाएं और बल्क वॉटर स्कीम के तहत 70 बड़ी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि हर क्षेत्र तक सुरक्षित पेयजल पहुंच सके, इस अहम बैठक में विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव शामिल हुए। साथ ही केंद्र सरकार के जल शक्ति मंत्रालय और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारी भी वर्चुअल और प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जल संरक्षण और “जल अर्पण” जैसी नई पहलों पर भी चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें : CG News: नवा रायपुर में विधानसभा और लोकभवन का निरीक्षण, पेपरलेस सिस्टम लागू करने के निर्देश तेज

Vindhya Times
Author: Vindhya Times

विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |

Leave a Comment

और पढ़ें