Rewa News: रीवा में पुलिस आरक्षक की गोली मारकर हत्या, एक लाख रुपये का लेनदेन बना वजह
Rewa News: रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पुलिस आरक्षक राकेश कुमार पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हत्या एक लाख रुपये के लेनदेन को लेकर हुए विवाद का परिणाम थी।

पार्टी के बहाने घर बुलाया गया
जानकारी के अनुसार, 18 मई की रात आरोपी राकेश मिश्रा उर्फ राकेश तिवारी ने आरक्षक को पार्टी के बहाने अपने घर गड़रिया इलाके में बुलाया था। दोनों के बीच शराब पार्टी के दौरान पुराने रुपये के विवाद ने तूल पकड़ लिया।
विवाद बढ़ा और चली गोली
पार्टी के दौरान बातचीत अचानक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने गुस्से में आकर आरक्षक की कनपटी पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, मृतक आरक्षक राकेश कुमार पटेल मैहर जिले के रामनगर थाने में पदस्थ थे। वह अपने बेटे की तबीयत खराब होने के कारण छुट्टी लेकर रीवा आए हुए थे। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई।
आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने लगातार दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक गुरुकरण सिंह के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है, जबकि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़ें : CG News: छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन 2.0 तेज, 2028 तक हर ग्रामीण घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य तय
Author: Vindhya Times
विन्ध्या टाइम्स वेब बेस्ड न्यूज़ चैनल है जो विन्ध्य क्षेत्र में एक सार्थक,सकारात्मक और प्रभावी रिसर्च बेस्ड पत्रकारिता के लिए अपनी जाना जाता है.चैनल के माध्यम से न्यूज़ बुलेटिन, न्यूज़ स्टोरी, डाक्यूमेंट्री फिल्म के साथ-साथ विन्ध्य क्षेत्र और मप्र. की ख़बरों को प्रसारित किया जाता है. विन्ध्य क्षेत्र की राजनीति, युवा, सांस्कृतिक, पर्यटन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कल्चर, फ़ूड, और अन्य क्षेत्र में एक मजबूत पत्रकारिता चैनल का उद्देश्य है. विन्ध्या टाइम्स न्यूज़ चैनल की ख़बरों को आप चैनल की वेबसाइट-www.vindhyatimes.in एवं एंड्राइड बेस्ड एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही साथ फेसबुक पेज- https://www.facebook.com/vindhyatimesnews और ट्वीटर में -@vindhyatimes से भी आप ख़बरों को पढ़ सकते हैं. जुड़े रहिये हमारे साथ |
